OBC बैंक घोटालाः शूगर कंपनी ने लगाया 97 करोड़ का चूना, CBI ने की छापेमारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 10:17 AM

obc bank scam sugar company looted 97 crores cbi raided

नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के बाद देश की एक और कंपनी ने सरकारी बैंक को 97 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। सी.बी.आई. ने 97 करोड़ के ऋण नहीं चुकाने के मामले में सिंभोली शूगर लि. के सी.एम.डी. गुरमीत सिंह मान, डिप्टी एम.डी. गुरुपाल सिंह और अन्य के खिलाफ  केस...

नई दिल्लीः नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के बाद देश की एक और कंपनी ने सरकारी बैंक को 97 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। सी.बी.आई. ने 97 करोड़ के ऋण नहीं चुकाने के मामले में सिंभोली शूगर लि. के सी.एम.डी. गुरमीत सिंह मान, डिप्टी एम.डी. गुरुपाल सिंह और अन्य के खिलाफ  केस दर्ज किया है। सी.बी.आई. ने इस सिलसिले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश की कंपनी सिंभोली शूगर लि. ने 2017 में 74.98 करोड़ का घाटा दिखाया था जबकि इससे पहले दिसम्बर 2016 की तिमाही में कंपनी को 19.09 करोड़ की हानि हुई थी। बता दें कि यह कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। सी.बी.आई. ने इस कंपनी पर छापे तब मारे हैं जब कई कंपनियों द्वारा सरकारी बैंकों से लिए गए कर्जे नहीं चुकाए जा रहे हैं। पी.एन.बी. के 11,400 करोड़ के घोटाले के सामने आने के बाद इस कड़ी में यह एक और मामला है।

8 ठिकानों पर छापेमारी
पी.एन.बी. घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को सी.बी.आई. अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं ए.एन.आई. की रिपोर्ट के मुताबिक सिंभोली शूगर लिमिटेड ने ओ.बी.सी. बैंक से 109.08 लाख करोड़ का कर्ज लिया है। बैंक की शिकायत पर सी.बी.आई. ने केस दर्ज किया है। रविवार को सी.बी.आई. ने कंपनी के दिल्ली, हापुड़ और नोएडा स्थित 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस मामले में सी.बी.आई. ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है और लोन देने वाले अधिकारियों समेत कई लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!