ONGC कर्मचारियों ने एवरेस्ट चढ़कर रचा इतिहास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 02:38 PM

ongc creates history  employees summit mt everest

सार्वजनिक उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (आे.एन.जी.सी.) के तीन कर्मचारियों के रविवार को..

नई दिल्ली: सार्वजनिक उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (आे.एन.जी.सी.) के तीन कर्मचारियों के रविवार को दुनिया की सबसे उंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने के साथ ही कंपनी के छह कर्मचारियों ने मिशन एवरेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

कंपनी के 6 कर्मचारियों ने रचा इतिहास
तेल एवं गैस की खोज एवं उत्पादन करने वाली दुनिया की इस प्रमुख कंपनी के तीन कर्मचारियों संतोष कुमार, निर्मल कुमार और प्रभात गौरव ने रविवार को माउंट एवरेस्ट पर कदम रखकर इतिहास रच दिया। इससे एक दिन पहले ही कंपनी के तीन और कर्मचारी योगेन्दर गारबियाल, एन जगोई और राहुल जारंगल ने एवरेस्ट की 8,848 मीटर उंची चोटी पर पहुंचने का गौरव प्राप्त किया है। कंपनी के इन कर्मचारियों ने भारतीय माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के सीमा सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट लोवराज सिंह धरमशक्तु के नेतृत्व में एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने में सफलता प्राप्त की।

सभी कर्मचारी स्वस्थ
कंपनी के अनुसार जोरहाट आे.एन.जी.सी. के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार, मुंबई के कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल) निर्मल कुमार और अंकलेश्वर कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) प्रभात गौरव रविवार प्रात: 08ः05 बजे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच गए। सभी कर्मचारी स्वस्थ हैं। इससे पहले जिन तीन कर्मचारियों ने शनिवार को एवरेस्ट फतह की थी वह एवरेस्ट बेस कैंप में लौट आए हैं।

कर्मचारियों को दी बधाई
आे.एन.जी.सी. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दिनेश के. सर्राफ ने कर्मचारियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। सर्राफ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह जानकार कि आे.एन.जी.सी. के 6 कर्मचारियों ने एवरेस्ट पहुंचने में सफलता पा ली है मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं।’’ आे.एन.जी.सी. के मानव संसाधन विभाग का यह प्रयास रहा है कि कर्मचारियों में साहस, साझेदारी और टीम भावना को मजबूत किया जाए। मिशन एवरेस्ट का विचार टीम के अक्तूबर 2015 में एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पैदा हुआ।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!