GSPC की केजी ब्लाक में 1.2 अरब डॉलर में हिस्सेदारी खरीदेगी ONGC

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 01:20 PM

ongc signs pact to buy out gspc  s kg block stake for  1 2 bn

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (आे.एन.जी.सी.) ने ऋण के बोझ से दबी जी.एस.पी.सी. की केजी बेसिन के प्राकृतिक गैस ब्लाक में समूची हिस्सेदारी 1.2 अरब डॉलर में खरीदने के लिए बाध्यकारी करार किया है।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (आे.एन.जी.सी.) ने ऋण के बोझ से दबी जी.एस.पी.सी. की केजी बेसिन के प्राकृतिक गैस ब्लाक में समूची हिस्सेदारी 1.2 अरब डॉलर में खरीदने के लिए बाध्यकारी करार किया है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस सौदे पर निदेशक मंडल ने 23 फरवरी को मंजूरी दी थी। इसके बाद हमने करार पर दस्तखत किए हैं।’’ कंपनी नियामकीय मंजूरियां मसलन सरकार से भागीदारी हिस्सेदारी और परिचालन करने वाले में बदलाव की अनुमति मिलने के बाद सौदा पूरा करेगी और गुजरात राज्य पैट्रोलियम निगम (जी.एस.पी.सी.) को भुगतान करेगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह सौदा अप्रैल में पूरा हो जाएगा।’’   

आे.एन.जी.सी. केजी-आे.एस.एन.-2001-3 ब्लाक में तीन खोजों के लिए 99.52 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। इन ब्लाकों में अगस्त, 2014 से परीक्षण के आधार पर उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा 20 करोड़ डॉलर का और भुगतान उन 6 खोजों के लिए किया जाएगा जिनके लिए जी.एस.पी.सी. निवेश योजना तैयार कर रही है जिससे वहां उत्पादन शुरू किया जा सके। इस ब्लॉक में जुबिलेंट ऑफशोर ड्रिलिंग प्राइवेट लि. और जियो ग्लोबल रिसोर्सेज (इंडिया) की 10-10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

शुरूआत में जी.एस.पी.सी. ने इस ब्लाक में अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी तथा परिचालन के अधिकार की पेशकश की थी लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी। बाद में जी.एस.पी.सी. ने अपनी समूची 80 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की, जिस पर आे.एन.जी.सी. ने सहमति जताई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!