भारत को ही नहीं, इन देशों को भी रुला रहा ‘प्याज’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 03:33 PM

onion prices higher in these countries

प्याज सिर्फ भारत को ही नहीं, बांग्लादेश और मलेशिया जैसे दूसरे देशों को भी रुला रहा है। दिल्ली के साथ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी यह 80 रुपए किलो (वहां की करेंसी में 100 टका) बिक रहा है। इससे पहले बांग्लादेश में प्याज कभी इतनी महंगी नहीं हुई थी।

नई दिल्लीः प्याज सिर्फ भारत को ही नहीं, बांग्लादेश और मलेशिया जैसे दूसरे देशों को भी रुला रहा है। दिल्ली के साथ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी यह 80 रुपए किलो (वहां की करेंसी में 100 टका) बिक रहा है। इससे पहले बांग्लादेश में प्याज कभी इतनी महंगी नहीं हुई थी।

भारत प्याज का सबसे बड़ा निर्यातक है। लेकिन घरेलू बाजार में 5 महीने में दाम 7 गुना बढ़ने के बाद सरकार ने पिछले महीने इसके निर्यात की न्यूनतम कीमत 850 डॉलर प्रति टन तय कर दी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 700 डॉलर तक के भाव पर खरीदार हैं। लेकिन इससे ज्यादा दाम पर कोई खरीदने को तैयार नहीं। जुलाई में भारत से औसतन 186 डॉलर प्रति टन के भाव पर निर्यात हुआ था।

सभी देशों में प्याज की किल्लत
ढाका के एक ट्रेडर ने कहा, हम इंतजार के सिवाय कुछ नहीं कर सकते। उम्मीद है कि दिसंबर में भारत में नई फसल आने के बाद दाम कम होंगे और वहां से निर्यात बढ़ेगा। कारोबारियों का कहना है कि प्याज निर्यात करने वाले सभी देशों में इस बार किल्लत है। पिछले साल रिकॉर्ड सप्लाई के कारण प्याज के दाम बहुत गिर गए थे। इसलिए भारत और पाकिस्तान में किसानों ने इस साल गर्मियों में इसकी बुवाई कम कर दी।2016-17 में भारत से सबसे ज्यादा प्याज बांग्लादेश, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात को गया था। प्याज आयात करने वाले देशों में श्रीलंका, इंडोनेशिया और नेपाल भी हैं। अब ये चीन और मिस्र की तरफ देख रहे हैं। लेकिन इनके पास बेचने के लिए ज्यादा प्याज ही नहीं है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!