Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 10:33 AM
नेशनल हाईवे पर चलने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार एक ऐसी नीति लाने जा रही है जिसमें यात्रियों को सिर्फ उतना टोल ही देना होगा, जितने राजमार्ग का उन्होंने इस्तेमाल किया। अभी तक सभी को एक समान दर से टोल देना होता है। सड़क परिवहन एवं...
नई दिल्लीः नेशनल हाईवे पर चलने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार एक ऐसी नीति लाने जा रही है जिसमें यात्रियों को सिर्फ उतना टोल ही देना होगा, जितने राजमार्ग का उन्होंने इस्तेमाल किया। अभी तक सभी को एक समान दर से टोल देना होता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव युद्धवीर सिंह मलिक ने कहा कि सरकार इसके लिए एक कुशल परिवहन प्रबंधन प्रणाली पर काम कर रही है।
बड़े देशों में होता है इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि एक बंद टोल नीति के बजाय हमें कुशल परिवहन प्रबंधन प्रणाली के जरिये खुली टोल नीति की शुरुआत करनी चाहिए। इसमें आपको सिर्फ उतना टोल देना होगा जितनी सड़क का आप इस्तेमाल करेंगे। उद्योग मंडल पी.एच.डी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मलिक ने कहा, ‘‘हम जल्द इस नीति को लेकर आ रहे हैं। एक साल या आगे हम इसे लागू कर पाएंगे।’’ अमरीका, आस्ट्रेलिया सहित कई देश यात्रा की दूरी के हिसाब से टोलिंग प्रणाली पर काम कर रहे हैं।