कर्ज नहीं लौटाने पर गिरवी रखी संपत्ति को जब्त कर सकता है बैंक

Edited By ,Updated: 18 Aug, 2016 02:17 PM

pranab mukherjee bank

बैंक का कर्ज यदि नहीं लौटाया तो कर्ज लेते समय गारंटी स्वरूप रखी गई संपत्ति अथवा प्रतिभूति को बैंक जब्त कर सकता है।

नई दिल्ली: बैंक का कर्ज यदि नहीं लौटाया तो कर्ज लेते समय गारंटी स्वरूप रखी गई संपत्ति अथवा प्रतिभूति को बैंक जब्त कर सकता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एेसे प्रावधान वाले कानून को मंजूरी दे दी। इस कानून का मकसद बैंकों के कर्ज की वसूली में तेजी लाना और फंसे कर्ज का समाधान करना है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने प्रतिभूति हित का प्रवर्तन तथा रिण वसूली कानून एवं विविध प्रावधान संशोधन कानून, 2016 को मंजूरी दे दी है और इसे अधिसूचित कर दिया गया है।  इस कानून में चार कानूनों... .वित्तीय अस्तियों का पुनर्गठन एवं प्रतिभूतिकरण तथा प्रतिभूति हित का प्रवर्तन सरफेइसी कानून, 2002, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के रिणों बकाए की वसूली आर.डी.डी.बी.एफ.आई. कानून, 1993, भारतीय स्टांप कानून, 18 तथा डिपोजिटरीज कानून 16... में संशोधन किया गया है। 

साथ ही रिण वसूली न्यायाधिकरण डी.बी.टी. द्वारा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के लंबित मामलों के त्वरित निपटान के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार नया कानून कृषि भूमि के लिए कर्ज लेने के साथ-साथ  छात्रों को दिए जाने वाले कर्ज पर लागू नहीं होगा।  लोकसभा ने इसे एक अगस्त को पारित किया जबकि राज्यसभा ने नौ अगस्त को इसे मंजूरी दी थी।

विजय माल्या पर बैंकों के 9,000 करोड़ रपये बकाये तथा उनके देश से बाहर चले जाने के मामले के लिहाज उक्त कानून का बनना अहम है। सरफेइसी कानून में बदलाव रिणदाताओं के कर्ज नहीं लौटाने की स्थिति में उसके एवज में गिरवी रखी चीजों को जब्त करने का अधिकार देता है।

वहीं आर.डी.डी.बी.एफ.आई. कानून डी.आर.टी. के पीठासीन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति उम्र को 62 से बढ़ाकर 65 करता है। यह चेयरपर्सन की सेवानिवृत्ति आयु को भी 65 से बढ़ाकर 67 करता है। यह पीठासीन अधिकारियों तथा चेयरपर्सन को पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र बनाता है। कानून में यह भी प्रावधान है कि वित्तीय संपत्ति :र्ज एवं गिरवी: के अंतरण  के लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों के पक्ष में सौदों पर स्टांप शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!