Edited By ,Updated: 26 Dec, 2016 12:42 PM
थोक में दाल की कीमतें एमएसपी के नीचे आ गई हैं।
नई दिल्लीः थोक में दाल की कीमतें एमएसपी के नीचे आ गई हैं। खास करके अरहर का दाम देश भर की मंडियों में 5,000 रुपए के नीचे है। इसके साथ इसकी दाल की कीमतों में भी गिरावट आई है। लेकिन ये गिरावट अभी सिर्फ थोक में दिख रही है। रिटेल में अरहर की दाल थोक के मुकाबले करीब 50 फीसदी ऊपर है।
जानकारी के अनुसार रिटेल में दाल पर जमकर मुनाफाखोरी हो रही है। केंद्र सरकार की सख्ती के बावजूद राज्यों के ढुलमुल रवैये के कारण रिटेल में दाल की कीमतें गिरने को तैयार नहीं है। इंदौर, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के सभी बाजारों में अरहर का दाम एमएसपी के नीचे है, जबकि इसकी दाल 100 रुपए या इससे ऊपर बिक रही है।