15.61 लाख हेक्टेयर रकबे में बोई गई रबी फसलें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 04:45 PM

rabi crops sown in 15 61 lakh hectare area

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 15.61 लाख हैक्टेयर से अधिक रकबे में रबी फसलें बोई गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा चालू रबी मौसम में लगभग

रायपुरः छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 15.61 लाख हैक्टेयर से अधिक रकबे में रबी फसलें बोई गई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा चालू रबी मौसम में लगभग 18 लाख 51 हजार हैक्टेयर में अनाज, दलहन, तिलहन और साग-सब्जी की बुआई की तैयारी की गई थी। अभी तक किसानों ने 15 लाख 61 हजार 390 हैक्टेयर क्षेत्र में धान, गेहूं, मूंग, मटर, चना, तिवरा, कुलथी, अलसी, तिल, सूरजमुखी, मूंगफली, राई-सरसों सहित अन्य फसलों की बुआई पूरी कर ली है। इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 84 प्रतिशत रकबे में रबी फसलों की बुआई हुई है।  

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस रबी मौसम में एक लाख 80 हजार 380 हैक्टेयर में गेहूं, 46 हजार हैक्टेयर में धान, 71 हजार हैक्टेयर में मक्का और 6 हजार हैक्टेयर में अन्य अनाज फसलों की बुआई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों के अंतर्गत 3 लाख 47 हजार हैक्टेयर में चना, 55 हजार हैक्टेयर में मटर, 29 हजार हैक्टेयर में मसूर, 26 हजार हैक्टेयर में मूंग के साथ-साथ लगभग 3 लाख हैक्टेयर में तिवरा की बुआई पूरी हो गई है।  

अधिकारियों ने बताया कि इस रबी मौसम में दो लाख 56 हजार हैक्टेयर में तिलहनी फसलें भी लगाई गई है। किसानों ने तिलहनी फसलों में सबसे ज्यादा एक लाख 58 हजार हैक्टेयर में राई-सरसों और तोरिया की बुआई की है। इसके अलावा तिल, सूरजमुखी, कुसुम, मूंगफली भी किसानों ने लगायी है। लगभग 23 हजार हैक्टेयर में गन्ना लगाने का काम पूरा हो गया है। किसानों ने एक लाख 83 हजार हैक्टेयर में साग-सब्जियां लगाई है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!