Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 06:08 PM
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल ने सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर
नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल ने सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया के अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सी.एम.डी.) का पदभार आज ग्रहण कर लिया। बंसल अश्विनी लोहानी का स्थान लेंगे। लोहानी करीब 2 साल एयर इंडिया के सी.एम.डी. रहे हैं। उन्हें रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
बंसल ने पद संभालते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब सरकार खस्ताहाल एयर इंडिया के विनिवेश पर काम कर रही है। बंसल पहले पैट्रोलियम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार थे। उनकी नियुक्ति की घोषणा कल ही हुई थी।