Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 02:21 PM
रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में 20 रुपए के नए नोट शीघ्र ही जारी करेगा। आर.बी.आई. ने आज जारी बयान में इसकी जानकारी दी।
मुंबईः रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में 20 रुपए के नए नोट शीघ्र ही जारी करेगा। आर.बी.आई. ने आज जारी बयान में इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि इन नए नोटों में दोनों नंबर पैनल अंग्रेजी के ‘एल’ से शुरू होंगे तथा इन पर पूर्व गर्वनर डॉ रघुराम राजन के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों पर प्रिंटिंग वर्ष 2016 दर्ज होगा।
केन्द्रीय बैंक ने कहा कि नए नोटों का डिजायन तथा सुरक्षा फीचर महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 की तरह ही होंगे। उसने कहा कि इससे पहले भी जारी हुए 20 रुपए के सभी नोट वैध होंगे।