Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 09:17 AM
रिलायंस कम्युनिकेशन और एयरसेल के मर्जर को नेश्नल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानि...
नई दिल्लीः रिलायंस कम्युनिकेशन और एयरसेल के मर्जर को नेश्नल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानि एन.सी.एल.टी. ने मंजूरी दे दी है। साथ ही रिलायंस कम्युनिकेशन को कैनेडा की कंपनी ब्रुकफील्ड को टावर कारोबार में बिक्री के लिए भी एन.सी.एल.टी. से मंजूरी मिल गई है। एयरसेल के साथ मर्जर को सेबी, सी.सी.आई., बी.एस.ई. और एन.एस.ई. से मंजूरी मिल चुकी है। इस विलय पर भारती इंफ्राटेल, जी.टी.एल. और एरिक्सन ने आपत्ति जाहिर की थी जिसे एन.सी.एल.टी. ने खारिज कर दिया है।