अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने में नाकाम शाही रेलगाड़ियां, कमाई घटी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 04:40 PM

revenue from royal trains running in rajasthan fall

राजस्थान के लोकप्रिय स्थानों का भ्रमण कराने वाली शाही चमक दमक वाली पर्यटक ट्रेनों का राजस्व पिछले तीन साल में कम हुआ है। रेलवे की एक रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई।

जयपुरः राजस्थान के लोकप्रिय स्थानों का भ्रमण कराने वाली शाही चमक दमक वाली पर्यटक ट्रेनों का राजस्व पिछले तीन साल में कम हुआ है। रेलवे की एक रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई।

रेल मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पैलेस ऑन व्हील्स और रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स का राजस्व क्रमश: 24.08 प्रतिशत और 63.18 प्रतिशत गिर गया। इन ट्रेनों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आर्किषत करने के लिए शुरू किया गया था। इन दोनों ट्रेनों का संचालन भारतीय रेलवे राजस्थान पर्यटन विकास निगम के सहयोग में करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारतीय रेलवे की जिम्मेदारी परिचालन तक सीमित है। ट्रेन का बाजार बढ़ाना तथा लोगों को आर्किषत करना संबंधित पर्यटन निगमों की जिम्मेदारी होती है। राजस्व में गिरावट का एक कारण ट्रेनों के फेरे तथा यात्रियों की संख्या में कमी है।’’
PunjabKesari
पैलेस ऑन व्हील्स यात्रियों की संख्या पर एक नजरः 

2014-15   2024 
2015-16   1739
2016-17   1373

PunjabKesari

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स के यात्रियों की संख्या पर एक नजरः 

2014-15  654 
2015-16    493
2016-17   237



 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!