Edited By ,Updated: 11 May, 2017 09:23 AM
अमरीका में क्रूड भंडार में गिरावट के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़त नजर आई है।
नई दिल्लीः अमरीका में क्रूड भंडार में गिरावट के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़त नजर आई है। ब्रेंट क्रूड 50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यू.टी.आई. क्रूड 47.5 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है।
वहीं, सोना भी आठ हफ्तों के निचले स्तर से उभरने में कामयाब रहा है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना 0.15 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 1,220.5 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 16.25 डॉलर पर कारोबार कर रही है।
चांदी एम.सी.एक्स. (जुलाई वायदा)
खरीदें- 38000 रुपए
स्टॉपलॉस- 37800 रुपए
लक्ष्य- 38500 रुपए
कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (मई वायदा)
खरीदें- 3100 रुपए
स्टॉपलॉस- 3080 रुपए
लक्ष्य- 3150 रुपए