Edited By ,Updated: 16 Feb, 2017 05:32 PM
प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा ने आज कहा कि नोटबंदी की वजह से उसकी तिपहिया ,...
नई दिल्ली: प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा ने आज कहा कि नोटबंदी की वजह से उसकी तिपहिया बिक्री प्रभावित हुई है, क्योंकि उपभोक्ता शुरुआती भुगतान के लिए नकदी का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं। महिंद्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘नवंबर से तिपहिया की बिक्री पर असर पड़ा है। लोग शुरुआती भुगतान के लिए नकदी का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं।’’
महिंद्रा अल्फा ब्रांड के तहत तिपहिया का विनिर्माण करती है। कंपनी ने आज ‘सुपरो’ ब्रांड के तहत अपना नया छोटा वाणिज्यिक वाहन पेश किया। यह 700 से 1,050 किलोग्राम तक का वजह ढो सकता है। इस खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 10 प्रतिशत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नकदी का प्रवाह सुधरने के बाद अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से बिक्री में सुधार होगा।