निफ्टी गिरकर 8650 के नीचे बंद, सैंसेक्स 88 अंक गिरा

Edited By ,Updated: 16 Aug, 2016 05:22 PM

sensex adani ports

विदेशी बाजारों की गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की बिकवाली से आज शेयर बाजार की पिछले 2 दिनों की तेजी थम गई।

मुंबईः विदेशी बाजारों की गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की बिकवाली से आज शेयर बाजार की पिछले 2 दिनों की तेजी थम गई। भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एच.डी.एफ.सी., टी.सी.एस., टाटा मोटर्स और सन फार्मा पर बिकवाली का दबाव अधिक रहा लेकिन अकेले फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी सिप्ला की 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी ने बाजार की गिरावट की रफ्तार पर अंकुश लगाया। बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सैंसेक्स 87.79 अंक अर्थात 0.31 प्रतिशत गिरकर 28064.61 अंक और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) का निफ्टी 29.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत उतरकर 8642.55 अंक पर बंद हुआ। 

 

अमरीका में हाल में जारी आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ौतरी की उम्मीद घटने से निराश निवेशकों ने जमकर बिकवाली की जिससे विदेशी बाजार दबाव में आ गए। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखा गया। ब्रिटेन का एफ.टी.एस.ई. 0.07, जापान का निक्की 1.62, हांगकांग का हैंगसैंग 0.09, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47 प्रतिशत गिर गया। 

 

शुरूआती कारोबार में सैंसेक्स 37.64 अंक की बढ़त लेकर 28190.04 अंक पर खुला और कुछ देर बाद ही 28199.10 अंक के उच्चतम स्तर को छुआ। बिकवाली होने से यह बीच सत्र बाद 27942.65 अंक के न्यूनतम स्तर तक लुढ़क गया। संभलने की तमाम कोशिशों के बावजूद अंत में पिछले दिवस के 28152.40 अंक के मुकाबले 87.79 अंक उतरकर 28064.61 अंक पर रहा। निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 8670.25 अंक पर लगभग सपाट खुला लेकिन कुछ देर बाद 8682.35 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। 

 

बिकवाली के दबाव में दोपहर बाद यह 8600.45 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। अंत में गत दिवस के 8672.15 अंक की तुलना में 29.60 अंक फिसलकर 8642.55 अंक पर रहा। बी.एस.ई. की मझौली कम्पनियों में निवेशधारणा मजबूत रही और इससे बाजार को समर्थन भी मिला। मिडकैप 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 12823.70 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.01 फीसदी उतरकर 12212.88 अंक पर बंद हुआ। बी.एस.ई. के 9 समूह में गिरावट रही जबकि शेष 11 में तेजी दर्ज की गई। टैलीकॉम समूह में सबसे अधिक 1.62 प्रतिशत की गिरावट रही। साथ ही रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, आई.टी. और टेक समूह के शेयर भी 1.31 फीसदी तक गिरे। वहीं, धातु समूह ने सर्वाधिक 1.45 फीसदी मुनाफा कमाया।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!