सिक्का के इस्तीफे ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सैंसेक्स 271 अंक गिरकर बंद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 03:57 PM

sensex fell further by more than 250 points

इंफोसिस के सी.ई.ओ. और एम.डी. विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद  आज शेयर बाजार में तेज गिराव...

नई दिल्लीः इंफोसिस के सी.ई.ओ. और एम.डी. विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद  आज शेयर बाजार में तेज गिरावट देखी गई। निफ्टी 9800 के नीचे फिसल गया था, तो सैंसेक्स में करीब 450 अंकों की गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 270.78 अंक यानि 0.85 फीसदी गिरकर 31,524.68 पर और निफ्टी 66.75 अंक यानि 0.67 फीसदी गिरकर 9,837.40 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरकर 15208.5 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 15085 तक लुढ़का था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी कमजोरी होकर 18044.5 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 17877.4 तक गिरा था। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी लुढ़ककर 15620 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 15500 तक लुढ़का था।
PunjabKesari
आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी
आज आईटी, फार्मा, बैंकिंग, मेटल, रियल्टी और पावर शेयरों की पिटाई हुई है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 2.1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.8 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी तक कमजोर होकर 24,075 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. के रियल्टी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.4 फीसदी की कमजोरी आई है।

इंफोसिस का स्टॉक 1 साल के निचले स्तर पर
सिक्का का इस्तीफा देने की खबर से इंफोसिस के स्टॉक में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। एन.एस.ई. पर स्टॉक में 13.39 की गिरावट हुई। इतनी बड़ी गिरावट से स्टॉक 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि निचले स्तर से खरीददारी से कारोबार के अंत में एन.एस.ई. पर स्टॉक 9.57 फीसदी गिरकर 923.15 के लेवल पर बंद हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!