सैंसेक्स पहली बार 33000 के पार खुला, निफ्टी ने तोड़ा 10,300 का स्तर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 10:32 AM

sensex first opens up to 33000 nifty breaks 10 300 levels

पैसे की किल्लत से जूझ रहे बैंकों में मोदी सरकार ने 2.11 लाख करोड़ रुपए डालने का एेलान किया है। सरकार के इस फैसले से शेयर बाजार को सकरात्मक संकेत मिला है। सरकार के इस एेलान से एन.पी.ए. का दबाव झेल रहे बैंकिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। सरकार के इस...

नई दिल्लीः पैसे की किल्लत से जूझ रहे बैंकों में मोदी सरकार ने 2.11 लाख करोड़ रुपए डालने का एेलान किया है। सरकार के इस फैसले से शेयर बाजार को सकरात्मक संकेत मिला है। सरकार के इस एेलान से एन.पी.ए. का दबाव झेल रहे बैंकिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा। सरकार के इस कदम से जी.डी.पी. ग्रोथ के साथ ही जॉब बढ़ाने के मौके बनने की उम्मीद है।

आज बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सैंसेक्स 460 अंक चढ़कर 33064 पर खुला। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 113.45  अंक यानि 1.11 फीसदी चढ़कर 10,321.15 पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 304 अंक यानि करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 32,911 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 60 अंक यानि 0.6 फीसदी उछलकर 10,268 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी दिख रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है। बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

बैंकिंग शेयरों में तेजी
बैंकिंग शेयरों में तो जोश है जबकि निफ्टी के बाकी सारे सेक्टर भी हरे निशान में हैं। बैंक निफ्टी 2.3 फीसदी बढ़कर 24,780 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 22 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है।

PNB-SBI के शेयर साल के हाई पर 
सरकार के इस ऐलान के बाद सरकारी बैंकों के शेयरों में शानदार तेजी दिखी, जिससे पी.एन.बी. और एस.बी.आई. का शेयर 52 हफ्ते की नई की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। पी.एन.बी. ने 193.45 के नए हाई पर पहुंचा। वहीं एस.बी.आई. ने 316.95 का नया हाई बनाया।

PNB का मार्कीट कैप 12089 करोड़ बढ़ा 
सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंकों की सेहत सुधारने के लिए मंगलवार को 2.11 लाख करोड़ रुपए के रिकैपिटलाइजेशन प्लान का ऐलान किया। इस खबर से कारोबार में पी.एन.बी. का स्टॉक में 31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिससे पी.एन.बी. का मार्कीट कैप 12089 करोड़ रुपए बढ़कर 42330.73 करोड़ रुपए हो गया। मंगलवार को पी.एन.बी. का मार्कीट कैप 30241.45 करोड़ रुपए था।

टॉप गेनर्स
देना बैंक, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, आंधरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

टॉप लूजर्स
एच.सी.एल. टेक, एच.डी.एफ.सी. बैंक, इन्फोसिस, विप्रो

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!