शक्तिकांत दास G-20 शेरपा नियुक्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 10:38 AM

shaktikant das appointed sherpa for g 20

पूर्व इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास को जी-20 शेरपा नियुक्त किया गया है। दास की नियुक्ति 31 दिसंबर तक के लिए की गई है। आपको बता दें कि शेरपा पर देश की तरफ से जी-20 समिट में बातचीत करने का जिम्मा होता है। हर देश की तरफ से समिट के लिए एक...

नई दिल्लीः पूर्व इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास को जी-20 शेरपा नियुक्त किया गया है। दास की नियुक्ति 31 दिसंबर तक के लिए की गई है। आपको बता दें कि शेरपा पर देश की तरफ से जी-20 समिट में बातचीत करने का जिम्मा होता है। हर देश की तरफ से समिट के लिए एक शेरपा नियुक्त किया जाता है। साथ ही शक्तिकांत दास को 15 वें वित्त आयोग का सदस्य भी बनाया गया है। वहीं एनके सिंह 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जी-20 में दो स्तर की बातचीत होती है- पहला, वित्त और दूसरा विकास स्तर की। इसमें कहा गया है, वित्त स्तर की बातचीत को आर्थिक मामलों के सचिव देखेंगे जो जी-20 में देश के आधिकारिक प्रतिनिधि होंगे। वहीं विकास स्तर की वार्ता का समन्वय शेरपा करेंगे। आर्थिक मामलों का विभाग जरुरी समर्थन शेरपा को उपलब्ध कराएगा।

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-20 वार्ता में पूर्णकालिक शेरपा नियुक्त किए जाने का सुझाव दिया था क्योंकि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। पनगढ़िया को सितंबर 2015 में भारत का शेरपा नियुक्त किया गया था। उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु का स्थान लिया था। शेरपा जी-20 सदस्य देशों के नेताओं का प्रतिनिधि होता है जो सम्मेलन के अजेंडे के बीच समन्वय बनाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!