तिमाही परिणामों से तय होगी बाजार की चाल

Edited By ,Updated: 06 Nov, 2016 01:38 PM

stock market  sensex

लगातार 2 सप्ताह की गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल कंपनियों के तिमाही परिणामों पर निर्भर करेगी। इसके अलावा अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के

मुंबईः लगातार 2 सप्ताह की गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल कंपनियों के तिमाही परिणामों पर निर्भर करेगी। इसके अलावा अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद किस उम्मीदवार के जीतने का अनुमान ज्यादा रहता है इसका भी बाजार पर असर दिख सकता है। अगले सप्ताह आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, यूनाइटेड बैंक, इंडियन बैंक, कर्नाटका बैंक, यूको बैंक, आंध्रा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी होने हैं। इनका असर बैंकिंग समूह पर दिखेगा। इनके अलावा अशोक लेलैंड, भेल, इंडिगो, सिप्ला, भारत पैट्रोलियम तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के परिणाम भी आने हैं जिनका प्रभाव सूचकांक पर पड़ेगा।  

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 08 नवंबर को मतदान होना है। हालांकि, चुनाव परिणाम जनवरी में आने हैं लेकिन सर्वेक्षणों तथा अनुमानों का असर विदेशी तथा घरेलू शेयर बाजारों पर जरूर दिखेगा। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में लगातार दूसरी साप्ताहिक गिरावट रही। बी.एस.ई. का सैंसेक्स 2.34 प्रतिशत यानी 656.06 अंक फिसलकर सप्ताहांत पर करीब 4 महीने के निचले स्तर 27,274.15 अंक पर आ गया। 

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 2.22 प्रतिशत यानी 191.95 अंक टूटकर 4 माह के निचले स्तर 8,433.75 अंक पर रहा। इसके अलावा दिवाली के दिन रविवार (30 अक्तूबर) को मुहूर्त कारोबार के दौरान भी सैंसेक्स 11.30 अंक तथा निफ्टी 12.30 अंक गिरा था। मझौली तथा छोटी कंपनियों पर दबाव ज्यादा रहा। आलोच्य सप्ताह में बी.एस.ई. का मिडकैप 4.7 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप 5.19 प्रतिशत लुढ़ककर सप्ताहांत पर क्रमश: 12,839.53 अंक पर और 12,877.48 अंक पर रहे। सप्ताह के दौरान सोमवार को बली प्रतिपदा के कारण बाजार बंद रहा। शेष चारों दिन सैंसेक्स में गिरावट देखी गई जबकि मंगलवार को निफ्टी में 0.55 अंक की मामूली बढ़ौतरी रही। गिरावट की मुख्य वजह विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत रहे। साथ ही अमरीकी अदालत में भारतीय दवा कंपनियों पर सांठ-गांठ कर कीमतें नियंत्रित करने का आरोप पत्र इस साल के अंत तक दाखिल होने की संभावना वाली खबर आने से शुक्रवार को दवा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। मंगलवार को सैंसेक्स 53.60 अंक की गिरावट में रहा। बुधवार को विदेशी बाजारों के दबाव में यह 349.39 अंक टूट गया। गिरावट आगे भी जारी रही। गुरुवार को यह 96.94 अंक तथा शुक्रवार को 156.13 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!