शेयर बाजारः सैंसेक्स 561 और निफ्टी 168 अंक गिरकर बंद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 03:48 PM

stock market sensex 561 and nifty hit 168 points down

आज का दिन शेयर बाजार के लिए काफी बुरा रहा। शुरूआत में ही सैंसेक्स में 1200 अंको की गिरावट देखी गई वहीं, निफ्टी में 390 अंक की गिरावट देखी गई पर बंद होने से पहले बाजार में रिक्वरी का माहौल देखा गया। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 561.22 अंक यानि 1.61...

नई दिल्लीः आज का दिन बाजार के लिए भारी गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव भरा साबित हुआ। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजारों में आज भारी गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। हालांकि दिन में अच्छी रिकवरी भी आई लेकिन उसके बावजूद बाजार संभलने में नाकामयाब रहे। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं।  कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 561.22 अंक यानि 1.61 फीसदी गिरकर 34,195.94 पर और निफ्टी 168.30 अंक यानि 1.58 फीसदी गिरकर 10,498.25 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी भारी गिरावट के बाद थोड़ा सुधार देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.7 फीसदी गिरकर 16,281 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 15,776.2 तक गिरा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,402 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 18,702 तक लुढ़का था। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी गिरकर 17,392 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 16,945 तक टूटा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 561.2 अंक यानि 1.6 फीसदी गिरकर 34,196 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 168.2 अंक यानि 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 10,498.3 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के टॉप गेनर
RELIGARE     
OIL     
VIPIND     
ADVENZYMES     
AEGISLOG

आज के टॉप लुसर
VAKRANGEE     
DBL     
PCJEWELLER     
JPASSOCIAT     
CEATLTD

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!