लुटियंस जोन में हुई बिग डील, इस शख्स ने 185 करोड़ रुपए में खरीदा बंगला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 01:22 PM

this person bought bungalow for 185 crores in lutyens zone

देश के सबसे पॉश रेजिडेंशियल इलाका माना जाने वाले राजधानी के लुटियंस बंगला जोन में एक बड़ी डील हुई है। इस इलाके में देश की राजनीति के कद्दावर लोगों के साथ कुछ दिग्गज कारोबारी भी रहते हैं। हाल ही में मैक्स इंडिया ग्रुप के संस्थापक अनलजीत सिंह ने...

नई दिल्लीः देश के सबसे पॉश रेजिडेंशियल इलाका माना जाने वाले राजधानी के लुटियंस बंगला जोन में एक बड़ी डील हुई है। इस इलाके में देश की राजनीति के कद्दावर लोगों के साथ कुछ दिग्गज कारोबारी भी रहते हैं। हाल ही में मैक्स इंडिया ग्रुप के संस्थापक अनलजीत सिंह ने दिल्ली के लुटियंस जोन में 185 करोड़ रुपए में एक बंगला खरीदा है। यह बंगला उनके रिश्तेदार मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह का था। इस बिक्री से मिली रकम का इस्तेमाल उस लेंडर को पेमेंट के लिए किया जाएगा, जिसके पास सिंह ब्रदर्स ने इस बंगले को गिरवी रखा था। इस सौदे के साथ अनलजीत सिंह को अपनी प्रॉपर्टी होल्डिंग्स को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

1 राजेश पायलट लेन में यह बंगला 0.5 एकड़ में बना है। यह बंगला 3 एकड़ के उस प्लॉट का हिस्सा था, जो अनलजीत सिंह के पिता भाई मोहन सिंह के पास था। प्रॉपर्टी का बाकी हिस्सा यानी 2 राजेश पायलट लेन और 15 एपीजे अब्दुल कलाम रोड (पहले औरंगजेब रोड) पर मौजूद प्रॉपर्टी अनलजीत सिंह के पास है। इससे पहले पिछले साल डीएलएफ के चेयरमैन के पी सिंह की पौत्री अनुष्का सिंह ने पृथ्वीराज रोड पर 7143 वर्ग मीटर में बना एक बंगला 476.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। के पी सिंह की बेटी रेणुका तलवार ने इसी रोड पर एक अन्य मकान 435 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!