इस शख्स ने बनाया 13 घंटे तक 1 पहिए पर स्कूटर चलाने का रिकॉर्ड!

Edited By ,Updated: 09 May, 2017 02:34 PM

this person made a record of scooters running on 1 wheel for 13 hours

अक्सर आपने स्टंट करने वालों को बाइक व साइकल के अगले पहिए को उठाए देखा होगा। इसे तकनीकी भाषा में ''वीली'' (Wheelie) कहा जाता है।

नई दिल्लीः अक्सर आपने स्टंट करने वालों को बाइक व साइकल के अगले पहिए को उठाए देखा होगा। इसे तकनीकी भाषा में 'वीली' (Wheelie) कहा जाता है। जापानी राइडर मसारू अबे ने 13 घंटे एक पहिए पर टू वीलर चलाकर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। क्वागुजी ऑटो रेस में उन्होंने यह कारनामा करके दिखाया है। अबे ने 40kph की रफ्तार बनाए रखते हुए 688.5 मी प्रति लैप कवर किया। इससे पहले जो रेकॉर्ड था, वह 331.0195 km का था, जो जापान के राइडर यास्युकी कूडो के नाम था। यह रेकॉर्ड उन्होंने साल 1991 में बनाया था। उन्होंने पिछले रेकॉर्ड को 8 घंटे, 18 मिनट और 43 सेकंड में पार कर लिया। इसके बाद वह तकरीबन 4 घंटे अतिरिक्त एक पहिए पर 'डटे' रहे। 

PunjabKesari

राइड के दौरान दर्द भी सहा
राइड के बाद अबे को दर्द की शिकायत आई, जिसके बाद उन्हें पेनकिलर्स लेने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा, 'अगर मैंने रेकॉर्ड को और आगे नहीं बढ़ाया होता, तो मैं अपनी उसी लिमिट में रह जाता, जो मैं जानता था। मुझे रेकॉर्ड बनाने के लिए ऐसे आंकड़े का इंतजार था, जिसे सुनकर लोग अवाक रह जाएं।' ट्रेंड होने के बावजूद भी वीली को करने में काफी समस्याएं हुई होंगी। यहां रफ्तार और बैलेंस एक साथ बनाए रखना बड़ी चुनौती था। ट्रेंड होने के बावजूद भी वीली को करने में काफी समस्याएं हुई होंगी। यहां रफ्तार और बैलेंस एक साथ बनाए रखना बड़ी चुनौती था। आप लोग यह प्रयोग अपने वाहन के साथ न करें। एक्सपर्ट और ट्रेनर की देख-रेख में ही ऐसे स्टंट किए जाते हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!