टॉप 6 कंपनियों के मार्कीट कैप में गिरावट, T.C.S और रिलायंस को अधिक नुकसान

Edited By ,Updated: 16 Apr, 2017 01:23 PM

top 6 companies fall in market cap tcs and more damage to reliance

सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में बीते सप्ताह 47,463 करोड़ रुपए की गिरावट आई। टी.सी.एस. और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ।   ..

नई दिल्ली: सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में बीते सप्ताह 47,463 करोड़ रुपए की गिरावट आई। टी.सी.एस. और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आई.टी. क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 19,556.5 करोड़  रुपए घटकर 4,58,686.07 करोड़  रुपए पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,387.62 करोड़ रुपए घटकर 4,43,595.61 करोड़  रुपए पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन अब टी.सी.एस. से सिर्फ 15,090.46 करोड़  रुपए कम रह गया है।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टी.सी.एस. अभी शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., आे.एन.जी.सी., एस.बी.आई., एच.डी.एफ.सी., इन्फोसिस, आई.आे.सी. तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है। सप्ताह के दौरान जहां टी.सी.एस., रिलायंस इंडस्ट्रीज, आे.एन.जी.सी., एच.डी.एफ.सी., इन्फोसिस तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण नीचे आया, वहीं एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एस.बी.आई. और आई.आे.सी. के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती तथा गुड फ्राइडे के अवसर पर बाजार बंद थे।

जानिए किस कंपनी का एम-कैप बढ़ा और घटा
- इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 11,450.27 करोड़ रुपए से घटकर 2,13,937.43 करोड़ रुपए पर आ गया। 
-  आे.एन.जी.सी. का बाजार पूंजीकरण 1,604.16 करोड़ रुपए से घटकर 2,37,543.18 करोड़ रुपए रहा।
- एच.डी.एफ.सी. का 1,453.63 करोड़ रुपए से घटकर 2,34,304.40 करोड़ रुपए पर 
- हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 10.82 करोड़ रुपए का नुकसान रहा और यह 1,99,791.12 करोड़ रुपए रहा 
- आई.आे.सी. का बाजार पूंजीकरण 12,236.88 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,05,113.43 करोड़ रुपए रहा ।
- आई.टी.सी. के बाजार पूंजीकरण में 8,503.17 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 3,39,823.04 करोड़ रुपए पर पहुंचा।  
- एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 1,297.57 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ    2,35,996.84 करोड़ रुपए पर पहुंचा। 
- एच.डी.एफ.सी. बैंक के बाजार पूंजीकरण में 153.75 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 3,68,840.02 करोड़ रुपए रहा।  
- बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सैंसेक्स 245.16 अंक या 0.82 प्रतिशत तथा नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 47.50 अंक या 0.51 प्रतिशत नीचे आया।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!