शीर्ष 9 कंपनियों का एमकैप 57,065 करोड़ गिरा

Edited By ,Updated: 02 Oct, 2016 03:29 PM

top 9 cos take rs 57 065 cr hit in mcap

सैंसेक्स में गत सप्ताह 802.26 अंक की गिरावट के बीच बी.एस.ई. की शीर्ष 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 57,065.11 करोड़ रुपए की गिरावट रही।

मुंबईः सैंसेक्स में गत सप्ताह 802.26 अंक की गिरावट के बीच बी.एस.ई. की शीर्ष 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 57,065.11 करोड़ रुपए की गिरावट रही। सबसे अधिक 14,883 करोड़ रुपए का नुकसान आई.टी.सी. को उठाना पड़ा और उसका एमकैप 2,92,281.77 करोड़ रुपए पर आ गया। इसके बाद एच.डी.एफ.सी. बैंक ने सबसे अधिक 10,117.75 करोड़ रुपए का नुकसान उठाया। सप्ताहांत पर इसका एमकैप 3,23,728.24 अंक पर रहा।

हिंदुस्तान यूनीलीवर्स लिमिटेड का एमकैप 9,198.16 करोड़ रुपए कम होकर 1,87,815.76 करोड़ रुपए पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 6,761.87 करोड़ रुपए गिरकर 3,50,936.37 करोड़ रुपए पर, एच.डी.एफ.सी. का 4,939.04 करोड़ रुपए कम होकर 2,20,655.98 करोड़ रुपए पर, कोल इंडिया लिमिटेड (सी.आई.एल.) का 3,916.15 करोड़ रुपए की गिरावट के बाद 2,03,734.33 करोड़ रुपए पर, सरकारी तेल एवं गैस खनन कंपनी ओ.एन.जी.सी. का 3,251.09 करोड़ रुपए घटकर 2,19,619.43 करोड़ रुपए पर, एस.बी.आई. का 2,872.23 करोड़ रुपए कम होकर 1,94,612.82 करोड़ रुपए पर तथा इंफोसिस का 1,125.50 करोड़ रुपए गिरकर 2,38,445.83 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष में शामिल कंपनियों में एकमात्र टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ौतरी हुई। इसका एमकैप 5,891.58 करोड़ रुपए बढ़कर 4,78,262.27 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टी.सी.एस. का वर्चस्व बना हुआ है। उसके बाद क्रमश: आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इंफोसिस, एच.डी.एफ.सी., ओ.एन.जी.सी., सी.आई.एल., एस.बी.आई. और एच.यू.एल. का स्थान रहा। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!