विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन में सुनवाई टली

Edited By ,Updated: 13 May, 2017 10:13 AM

vijay mallya extradition hearing deferred to june 13

संकट में फंसे भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई 13 जून तक टाल...

लंदनः संकट में फंसे भारतीय उद्योगपति विजय माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई 13 जून तक टाल दी गई है। ब्रिटेन की अभियोजन सेवा (सी.पी.एस.) ने यह जानकारी दी। लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्टे्रट कोर्ट में यह सुनवाई 17 मई को होनी थी जिसे अब 13 जून तक टाल दिया गया है। सी.पी.एस. इस सुनवाई में भारतीय अधिकारियों की ओर से तर्क पेश करेगी। सी.पी.एस. के प्रवक्ता ने कहा,‘ अगली सुनवाई 13 जून को होगी।’

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर सी.बी.आई. व प्रवर्तन निदेशालय की टीम हाल ही में यहां आई थी। सूत्रों ने बताया कि सी.पी.एस. उन दस्‍तावेजो के आधार पर मामले की पैरवी करेगी, जो उसे सी.बी.आई. और ई.डी. ने दिए हैं।

9000 करोड़ का बकाया
माल्या पर विभिन्न बैंकों का 9000 करोड़ से अधिक का बकाया है। माल्या दो मार्च 2016 को भारत से ब्रिटेन चले गए थे। सी.बी.आई. ने उनके खिलाफ दो  मामले दर्ज किए हैं। एक तो आई.डी.बी.आई. बैंक से जुड़ा है जबकि दूसरा मामला भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले समूह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!