सिक्का की सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश, टाल दिया था कर्मचारियों का इन्क्रीमेंट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 04:51 PM

vishal sikka salary

इंफोसिस के पूर्व सी.ई.ओ. विशाल सिक्का ने 2016-17 में कुल 45.11 करोड़ रुपए (रोजाना 12.35 लाख) सैलरी ली।

नई दिल्लीः इंफोसिस के पूर्व सी.ई.ओ. विशाल सिक्का ने 2016-17 में कुल 45.11 करोड़ रुपए (रोजाना 12.35 लाख) सैलरी ली। दूसरी ओर, इसी साल कर्मचारियों का इन्क्रीमेंट टाल दिया और कुछ टॉप मैनेजमेंट को दूसरे रास्ते से ज्यादा सैलरी दी। सिक्‍का की सैलरी के लिए बोर्ड के फैसले पर सवाल उठे। एन.आर. नारायणमूर्ति समेत कंपनी के फाउंडर्स इससे काफी नाराज थे। बता दें कि सिक्‍का का टोटल कम्‍पन्‍सेशन 70 लाख डॉलर (करीब 45.3 करोड़ रुपए) से बढ़कर 1.1 करोड़ डॉलर (करीब 71.18 करोड़ रुपए) तक हो गया था।
PunjabKesari
कंपनी से की इतनी कमाई
साल 2016-17 में सिक्‍का को 6.5 करोड़ रुपए की बेस सैलरी मिली, जो पिछले साल के 5.82 करोड़ से ज्‍यादा थी। इसके अलावा 20 लाख (करीब 13 करोड़ रुपए) की रेस्ट्रिक्‍टेड स्‍टॉक यूनिट्स भी मिलीं। रेस्ट्रिक्‍टेड स्‍टॉक कंपनी की तरफ से दिए वो स्‍टॉक होते हैं, जिसमें इन स्‍टॉक्‍स को हासिल करने वाले शख्स के अधिकार तब तक सीमित होते हैं, जब तक शेयर्स वेस्‍ट नहीं हो जाते हैं। परफॉर्मेंस बेस्‍ड स्‍टॉक इन्‍सेंटिव के तौर पर  28.8 लाख डॉलर (करीब 18.64 करोड़ रुपए) भी मिले। हालांकि‍, बोनस और इन्सेंटिव में कमी आने से सैलरी में इस साल कमी आई। सिक्‍का का बोनस और इन्सेंटिव इस साल 5.30 करोड़ घटा, जबकि टारगेट 19.41 करोड़ था।
PunjabKesari
इंफोसिस के नए CEO
इंफोसिस के यूबी प्रवीण राव को इंफोसिस का तत्कालीन एम.डी. और सी.ई.ओ. बनाया गया है। प्रवीण कंपनी की तमाम रणनीतियों और प्रशासनिक कामों को देखते हैं। प्रवीण मुख्य रूप से कंपनी की ग्लोबल सेल्स, ग्लोबल डिलिवरी सहित बिजनेस से जुड़ी अहम जिम्मेदारियों को निभाते हैं। वह दुनियाभर में कंपनी की नीतियों व प्रोजेक्टस को रीन्यू करने का भी काम करते हैं। इसके साथ ही वह क्लाइंट रिलेशनशिप, सेल्स, डिलिवरी एक्सीलेंस, गुणवत्ता, टैलेंट मैनेजमेंट पर भी अपनी नजर रखते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!