Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 08:12 PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने खर्चीले रहन-सहन के लिए हमेशा ...
नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने लाइफस्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनको लेकर सोशल मीडिया में एक ऐसी अफवाह फैली जिसे सभी ने उनके लाइफस्टाइल को देखते हुए सच मान लिया। दरअसल ये अफवाह उनके फोन को लेकर थी।
क्या थी अफवाह?
अफवाह में बताया गया था कि नीता के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6 है। जिसमें 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड भी जड़ा हुआ है। इस फोन में प्लेटिनम की कोटिंग होने के कारण यह फोन टूट नहीं सकता। फोन के पीछे बड़ा पिंक डायमंड भी है। यह फोन कभी हैक नहीं किया जा सकता यदि ऐसा होता है तो तुरंत फोन के मालिक के पास मैसेज आ जाता है।
सुर्खियों में रहती हैं नीता
नीता अंबानी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे आई.पी.एल. में मुंबई इंडियंस टीम को पूरा कामकाज संभालती हैं। मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। फोन के अलावा नीता दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग भी इस्तेमाल करती हैं, जिसकी कीमत 30-40 लाख के करीब है। उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए से शुरू होती है।