Edited By ,Updated: 27 Jan, 2016 11:01 PM
कनाडा अमरीका और यूरोपीय संघ का अनुसरण करते हुए ईरान पर लगा प्रतिबंध हटाएगा। यह बात देश के विदेश मंत्री स्टेफाने डियोन ने कही।
आेटावा: कनाडा अमरीका और यूरोपीय संघ का अनुसरण करते हुए ईरान पर लगा प्रतिबंध हटाएगा। यह बात देश के विदेश मंत्री स्टेफाने डियोन ने कही।
कनाडाई संसद में डियोन ने कहा, ‘‘कनाडा प्रतिबंध हटाएगा।’हम इस नीति में बदलाव लाएंगे। प्रतिबंध किसी के लिए अच्छा नहीं है।’’ लेकिन इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई है। कनाडा ने ईरान और विश्व के प्रमुख देशों के बीच हुई सहमति लागू होने के कुछ हफ्तों के बाद यह घोषणा की। इस सहमति से अमरीका और यूरोपीय संघ द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का रास्ता साफ हुआ।