कोहरे के कारण 4 फ्लाइट्स रद्द, 17 लेट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 09:50 AM

4 flights canceled due to fog  17 late

कोहरे के कारण इन दिनों ट्रेनों व फ्लाइट्स का संचालन काफी प्रभावित हो रहा है।

चंडीगढ़ (लल्लन): कोहरे के कारण इन दिनों ट्रेनों व फ्लाइट्स का संचालन काफी प्रभावित हो रहा है।  चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली 4 फ्लाइट्स रद्द रही और 17 फ्लाइट्स अपने तय समय से घंटों लेट रही हैं। इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनी की ओर से 5 व 6 जनवरी को दिल्ली तथा जयपुर जाने वाली भी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। कालका-हावड़ा में गाड़ी संख्या 12311 20.46 घंटे लेट है। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रैस 2 घंटे विलंब से पहुंची। हिमालय क्वीन और बांद्रा एक्सप्रैस दोनों 3-3 घंटे लेट रही।

 

फ्लाइट्स शैड्यूल में भी हुआ बदलाव
एयरपोर्ट मैनेजर दीपेश जोशी ने बताया कि जेट एयरवेज की दो फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव केवल 5 जनवरी को किया गया है। जेट एयरवेज की सुबह 10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12.50 बजे रवाना होगी। वहीं, 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब 1.25 बजे रवाना होगी।

 

ये फ्लाइट्स रहेंगी कैंसिल
इंडिगो की सुबह 8 बजे दिल्ली जाने वाली  फ्लाइट 5 और 6 जनवरी को धुंध के कारण कैंसिल रहेगी। वहीं, सुबह 11.15 बजे इंडिगो की जयुपर जाने वाली फ्लाइट 5 जनवरी को कैंसिल रहेगी।

 

ये फ्लाइट्स रहीं रद्द
इंडिगो की 8 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 8.40 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, जेट एयरवेज की सुबह 10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट और जेट एयरवेज की सुबह 11.15 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

 

ये फ्लाइट रही लेट
इंडिगो की दोपहर 12.05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 2.35 घंटे देरी से गई। दोपहर 12.30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 50 देरी से गई। दोपहर 2.15 बजे पर जाने वाली हैदराबाद की फ्लाइट 30 मिनट देरी से गई। दोपहर बाद मुंबई जाने वाली फ्लाइट 50 मिनट देरी से गई। दोपहर बाद 2.50 बजे इंडिगो की बैंगलूरू जाने वाली फ्लाइट देरी से गई। दोपहर बाद दुबई जाने वाली फ्लाइट अपने तय समय से 50 मिनट देरी से उड़ान की। सुबह 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3.30 घंटे देरी से रवाना हुई। जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3 घंटे देरी से गई।  दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1.42 घंटे देरी से गई। एयर इंडिया की लेह जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे देरी से गई। एयर इंडिया की दोपहर 12.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3.50 घंटे देरी से गई। मुंबई जाने वाली फ्लाइट 45 मिनट देरी से गई। स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 2.20 घंटे देरी से गई। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1.20 घंटे देरी से गई। वहीं गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1.10 देरी से गई। एयर एशिया इंडिया की बैंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 1.40 घंटे देरी से गई।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!