सामने आया मटौर से गायब हुई 4 सहेलियों का असली सच

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 11:12 AM

4 missing students found in ludhiana police arrested 2 youths

मटौर थाना एरिया से लापता हुई 4 स्कूली छात्राओं को पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया है।

मोहाली (राणा) : मटौर थाना एरिया से लापता हुई 4 स्कूली छात्राओं को पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले में दो लड़कों के खिलाफ शादी का झांसा व नाबालिगा को भगाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह मन्नू व रवि के रूप में हुई है। 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि लापता हुई दो नाबालिगा के आरोपी मनप्रीत व रवि ब्याफ्रैंड थे। जिन्होंने लड़कियों को शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गए इनके साथ दो और लड़कियां भी चली गईं। चारों लड़कियों में से एक के पास मोबाइल फोन था,लेकिन लापता होते ही उसका फोन भी बंद आ रहा था। जिससे उसकी लोकेशन जांचने में समय लगा लेकिन बीच में मोबाइल कुछ समय के लिए ऑन हुआ था जिस कारण पुलिस ने फोन की टावर लोकेशन की जांच की तो पता चला कि वह लुधियाना की हैं। 

 

जिसके बाद तुरंत सीनियर अफसरों के आदेशों पर मामले की जांच अधिकारी नेहा सूद की मौजूदगी में एक टीम बनाकर लुधियाना के लिए रवाना कर दी गई। जहां पहुंच पुलिस ने चारों लडकियों सहित दोनों आरोपियों को भी दबोच लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कियों को बरामद तो कर लिया है। मगर वीरवार को पुलिस चारों को कोर्ट में पेश करेगी जहां इनके ब्यान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में दिए ब्यानों के बाद पुलिस नाबालिगाओं का मैडीकल भी करवाएगी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ रेप की धारांए भी जुड़ सकती हैं। 

 

परिजनों ने भी इन पर जताया था शक 
सुशील ने कहा कि बहन व पिंकी सैक्टर-70 स्कूल के सांतवीं व आठवीं में पढ़ती हैं । जबकि दो लड़कियां घर में रहती हैं। वीरवार को लगभग 12 बजे लड़कियां घर से निकली मगर वापस नहीं लौटी काफी ढूंढने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। उसने कहा कि दो लड़के भी गायब हैं। गायब हुए लड़कों से एक गायब हुई लड़की के साथ दोस्ती थी। 

 

वह एक पिज्जा कंपनी में काम करता था। उसने अपनी सहेली को फोन कर पिज्जा खाने के लिए बुलाया था। इसके बाद जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो वह पिज्जा कंपनी में भी गए थे। लेकिन पता चला है कि लड़का वहां पर दो तीन दिन से नहीं आ रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!