Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 12:43 PM
नगर निगम की वित्त और ठेका समिति की बैठक आज यहां निगम के मेयर कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई।
मोहाली (नियामियां): नगर निगम की वित्त और ठेका समिति की बैठक आज यहां निगम के मेयर कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में शहर के विकास कार्यों के साथ जुड़े लगभग 9 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को स्वीकृती दी गई। इस में मीटिंग दौरान टेबल आइटम के तौर पर शामिल किए गए जन स्वास्थय विभाग के लिए 1.42 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भी शामिल हैं।
नगर निगम के कमिशनर संदीप हांस ने बताया कि आज की मीटिंग में शहर के विकास के साथ जुड़े प्रस्तावों को समिति की बैठक में सर्वसमिती से स्वीकृती दी गई है। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के लिए जारी किए गए टैंडरों के आधार पर फर्मों को वर्क आर्डर जारी करने का भी फैसला किया गया है। यह कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जनसेहत विभाग की तरफ से शहर के अलग अलग फेजों में बरसाती पानी की निकासी और जाम होने वाली सीवर लाईनों की मुरम्मत और पुर्न निर्माण के लिए पेश किए गए 1.42 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को भी स्वीकृती दी गई।नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह ने इस मौके कहा कि शहर के लोगों ने उन्हें जो शहर के सर्वपक्षीय विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरा करने में वह लगातार यत्तनशील हैं।