कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Edited By ,Updated: 01 May, 2016 08:38 PM
डेराबस्सी में पेट्रोल पंप के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र काका सिंह वासी जनेतपुर गांव वासी के रूप में हुई।
डेराबस्सी : डेराबस्सी में पेट्रोल पंप के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र काका सिंह वासी जनेतपुर गांव वासी के रूप में हुई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह शनिवार को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इतने में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया लेकिन लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।