Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 12:54 PM
एम.सी.एम. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर वूमैन सैक्टर-36 चंडीगढ़ में एडमिशन प्रोसैस इस बार काफी आसान है। शहर के अन्य कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है वहीं पर एम.सी.एम. में प्रॉस्पैक्ट्स की भी सुविधा है। कॉलेज में सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक...
चंडीगढ़, (रोहिला) : एम.सी.एम. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर वूमैन सैक्टर-36 चंडीगढ़ में एडमिशन प्रोसैस इस बार काफी आसान है। शहर के अन्य कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है वहीं पर एम.सी.एम. में प्रॉस्पैक्ट्स की भी सुविधा है। कॉलेज में सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक प्रॉस्पैक्ट्स प्राप्त कर सकते हैं। दाखिले संबंधी कॉलेज की वैबसाइट पर जानकारी डाल दी है।
हॉस्टल की सुविधा :
कॉलेज में एक हजार छात्राओं के रहने हॉस्टल की सुविधा है। हॉस्टल में 6 ब्लॉक में बना हुआ है। जिसमें इवनिंग कैफेटेरिया, कॉमन रूम, डाइनिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जिम और एससी आडीटोरियम की सुविधा भी उपलब्ध है। हॉस्टल में रैंप बने हुए है। मैडीकल रूम की सुविधा भी यहां उपलब्ध है।
अन्य सुविधाएं :
कॉलेज में छात्राओं के लिए एन.सी.सी. और एन.एस.एस. कैंपों का निर्माण किया गया है। जिसमें हर साल सैकंडों छात्राएं भाग लेती है। एन.एस.एस. और एन.सी.सी. के अलावा प्लेसमैंट सैल का निर्माण भी कॉलेज में है। हर साल यहां पर प्लेसमैंट फेयर भी लगता है जिसमें छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी करती हैं।
एम.सी.एम. कॉलेज में करवाए जाने वाले कोर्सिज :
कोर्स का नाम सीट
1. बी.ए. 1200
2. जनरल कोर्स आफिस मैनेजमैंट 30
3.बी.बी.ए. 80
4.बी.सी.ए. 280
5.बी.एससी. नॉन मैडीकल 150
6.बी.एससी. मैडीकल 150
7.कम्प्यूटर एप्लीकेशन 50
8.माइक्रोबायोलॉजी एंड फूड टैक्नोलॉजी 60
9.बी.एससी. ऑनर्स इन फिजिक्स 50
एड ऑन कोर्स :
1.कॉस्मोलॉजी एंड ब्यूटी केयर 40
2.इंटीरियर डिजाइनिंग एंड डैकोरेशन 40
3.वीडिय़ो रिपोर्टिंग 40
4.कम्युनिकेटिव इंगलिश 40
पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स :
1. एम.ए. इंगलिश 60
2. एम.ए. सोशियोलॉजी 60
3. एम.ए. इक्नॉमिक्स 60
4. एम.ए. फिजियोलॉजी 40
5. एम.कॉम. 40
6. एम.एससी. कैमिस्ट्री 25
7. एम.एससी. मैथ 40
पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा :
1. पी.जी.डी.एम.सी. 30
2. पी.जी.डी.सी.ए. 30
लैब की सुविधा-संख्या :
1. रसायन शास्त्र 5
2. भौतिक रसायन 1
3. वनस्पति विज्ञान 2
4. ज्योलॉजी 2
5. भौतिकी 3
6. कम्प्यूटर साइंस 4
7. माइक्रोबियल और खाद्य प्रौद्योगिकी 3
8. सचिवीय अभ्यास 1
9. मनोविज्ञान 2
10. कार्यात्मक अंग्रेजी 1
11. होम साइंस 3
12. आंतरिक सजावट 1
13. कॉस्मैटोलॉजी और सौंदर्य की देखभाल 1
14. वीडियो रिपोर्टिंग 1
15. ललित कला स्टूडियो 1
16. संगीत कक्ष 2
17. विभागीय कमरे और पुस्तकालय