Edited By ,Updated: 25 Feb, 2017 12:53 AM
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र के भतीजे आकांक्ष की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा की गिरफ्तारी में नाकाम यू.टी. पुलिस अब आरोपी के जानकारों पर दबाव बनाकर उसका सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
चंडीगढ़, (कुलदीप): हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र के भतीजे आकांक्ष की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा की गिरफ्तारी में नाकाम यू.टी. पुलिस अब आरोपी के जानकारों पर दबाव बनाकर उसका सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उसके रिश्तेदारों व जानकारों पर दबाव डालकर उसे सामने आने पर मजबूर करने में लगी है। हत्या में शामिल बी.एम.डब्ल्यू. कार पुलिस ने बरामद कर ली है।
पुलिस 20 स्थानों पर छापामारी करने के बावजूद मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा का सुराग लगाने में नाकाम रही है। वहीं पुलिस सह आरोपी हरमेहताब द्वारा आकांक्ष से दोस्त शेरा को पीटने और उसकी फोटो व वीडियो बनाने वाले मोबाइल को बरामद करने में भी असफल रही है।