300 ग्राम हैरोइन सहित एक और नाइजीरियन गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 10:54 AM

arrest

स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) मोहाली ने एक और नाइजीरियन को दिल्ली से हैरोइन सहित काबू किया है। आरोपी से 300 ग्राम हैरोइन मिली है।

मोहाली(राणा) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) मोहाली ने एक  और नाइजीरियन को दिल्ली से हैरोइन सहित काबू किया है। आरोपी से 300 ग्राम हैरोइन मिली है। 

 

आरोपी की पहचान ओके के सोलेवन हाल निवासी गली नंबर-3 जैन रोड नजदीक सत्यम पब्लिक स्कूल थाना उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एस.टी.एफ. ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

 

पकड़े गए आरोपी ने रिमांड में लिया था साथी का नाम : 
20 जनवरी को एस.टी.एफ. ने दिल्ली से ही नाइजीरियन ऊंचो को गिरफ्तार कर उससे 100 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। एस.टी.एफ. ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली में ही रहने वाले एक नाइजीरियन से हैरोइन खरीदता है। इसके बाद ए.एस.आई. पवन कुमार और ए.एस.आई. मलकीत सिंह की अगुवाई में टीम ने दिल्ली जाकर आरोपी को दबोच लिया। 

 

अब तक 43 केस दर्ज कर चुकी है एस.टी.एफ. : 
एस.टी.एफ. हैरोइन तस्करी संबंधी अब तक 43 मुकद्दमे दर्ज कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा नाइजीरियन ही पकड़े गए हैं। एस.टी.एफ. ने कुल 13 नाइजीरियन अब तक दबोचे हैं जो अब जेल में हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!