विकास बराला गिरफ्तार, प्राइवेट गाड़ी में लाए थाने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 09:09 AM

arrested vikas barala

चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला और आशीष को गिरफ्तार करने से पहले और बाद में वी.वी.आई.पी. ट्रीटमैंट दिया।

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला और आशीष को गिरफ्तार करने से पहले और बाद में वी.वी.आई.पी. ट्रीटमैंट दिया। पुलिस आरोपियों को थाने में वी.वी.आई.पी. की तरह लेकर आई। दोनों के चेहरे छिपाकर मैडीकल करवाया गया और आरोपियों को मीडिया से बचाया जाता रहा। 

 

चंडीगढ़ पुलिस जब दोनों आरोपी विकास बराला और आशीष को मैडीकल करवाने सैक्टर-16 हॉस्पिटल लेकर जा रही थी तो उस समय विकास अपनी मां से मिलना चाहता था। जब आरोपियों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तो पुलिस की कार के साथ विकास बराला के रिश्तेदार अपनी कार में चल रहे थे, लेकिन मीडिया को देखकर साइड हो गए। विकास बराला और आशीष सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन में फ्लैग लगी एंडेवर कार में आए। यह फ्लैग किसी सरकारी कार या फिर अफसर की कार में लग सकता है। 

 

थाने के बाहर कांग्रेस व ‘आप’ की नारेबाजी :
सुभाष बराला के बेटे विकास बराला व आशीष के जांच में शामिल होने से पहले कांग्रेस की पूर्व मेयर अपनी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन सैक्टर-26 में नारेबाजी करने पहुंचीं। पूर्व मेयर सहित कार्यकर्ताओं ने मांग कि सुभाष बराला इस्तीफा दें। पुलिस विकास बराला और उसके दोस्त को गिरफ्तार करे। सैक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने प्रदर्शन करने वाले लोगों पर काबू पाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने के बाद पुलिस स्टेशन के बाद प्रदर्शन करने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

 

आरोपियों के आने से पहले पुलिस ने की घेराबंदी :
विकास  और  आशीष के जांच में शामिल होने से पहले डी.एस.पी. सतीश कुमार व डी.एस.पी. पवन कुमार ने थाने के गेट से अंदर तक दोनों  तरफ  घेराबंदी कर पुलिस जवान खड़े कर दिए। घेराबंदी के बाद किसी को पुलिस स्टेशन में नहीं आने दिया। इस दौरान तेज बारिश आ गई लेकिन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर खड़े रहे व इसके बाद इंडेवर गाड़ी में विकास बराला व आशीष को पुलिस स्टेशन लेकर चले गए।

 

घर के बाहर लगा दिया था नोटिस :
हरियाणा के आई.ए.एस. की बेटी का शराब पीकर पीछा करने के मामले में सैक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी विकास बराला को जांच में शामिल करने के लिए सुबह 7 बजे सैक्टर-7 स्थित कोठी नं. 74 के बाहर नोटिस चिपका दिया था। इसमें लिखा था कि विकास बराला मामले में सुबह 11 बजे सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन में हाजिर हो। इसके बाद कोठी पर लगा नोटिस सुभाष बराला के पी.ए. ने प्राप्त किया। 

 

सुभाष बराला के पी.ए. ने बताया कि विकास बराला व उसका दोस्त सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन जांच में शामिल हो गए। सैक्टर-26 थाने में विकास बराला तथा आशीष से पूछताछ और गिरफ्तारी करने के लिए डी.एस.पी. सतीश कुमार व डी.एस.पी. क्राइम पवन कुमार पहुंचे।

 

कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने करवाया मैडीकल :
विकास बराला और आशीष की गिरफ्तारी के बाद डी.एस.पी. सतीश कुमार उनका सैक्टर-16 अस्पताल में मैडीकल करवाने पहुंचे। मैडीकल के दौरान अस्पताल के अंदर सभी लोगों की एंट्री बैन कर दी गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक डाक्टरों ने विकास बराला और आशीष का मैडीकल किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!