PGI में पांच वर्ष से खाली पड़े हैं 59 असिस्टैंट के पद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 11:07 AM

assistant post

पी.जी.आई. मिनिस्ट्रीयल विभाग में पिछले पांच वर्षों से असिस्टैंट पदों की 59 पोस्ट खाली पड़ी खाली हैं।

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. मिनिस्ट्रीयल विभाग में पिछले पांच वर्षों से असिस्टैंट पदों की 59 पोस्ट खाली पड़ी खाली हैं। विभाग की माने तो पिछले कई वर्षों से सीनियर असिस्टैंट विभाग से रिटायर्ड हो रहे हैं लेकिन उनकी जगह किसी भी कर्मचारी को प्रोमोट नहीं किया जा रहा है। असिस्टैंट का पद क्लर्क से ऊपर और सुपरिंटैंडैंट से नीचे का है। विभाग में इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने की वजह से सुपरिंटैंडैंट और दूसरे कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। विभाग के सीनियर मोस्ट क्लर्कों को इस पोस्ट पर नियुक्त किया जाता है। 

 

पी.जी.आई. मिनिस्ट्रीयिल विभाग के प्रैजीडैंट मदन मोहन वर्मा की माने तो वह प्रशासन से कई बार इन पदों को भरने के लिए कह चुके हैं। इसके बावजूद यह पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं। पी.जी.आई. मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की हाल ही में मीटिंग हुई है। मीटिंग में एक बार फिर इन खाली पड़े पदों को भरने की बात रखी गई है। प्रैजीडैंट मदन मोहन वर्मा की माने तो निदेशक प्रो. जगत राम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा। 

 

कर्मी सिन्योरिटी लिस्ट में किए जाए शामिल :
पी.जी.आई. में मौजूद कार्यरत एल.डी.सी. (लोअर डिवीजनल क्र्लक) और यू.डी.सी. (अप्पर डिवीजनल क्र्लक) को 2800 का ग्रेड-पे दिया जाता है।मिनिस्टीरियल स्टाफ ने पी.जी.आई. प्रशासन से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों को अस्सिटैंट की सिन्योरिटी लिस्ट में शामिल किया जाए। इसके साथ ही उनका ग्रेड-पे 2800 से 4200 किया जाए। पी.जी.आई. में इस वक्त 56 एल.डी.सी. और 44 यू.डी.सी. कर्मचारी काम करते हैं। 

 

1 सितम्बर को इम्प्लाई यूनियन के चुनाव :
पी.जी.आई. इम्प्लाई यूनियन के चुनाव अगले महीने होने जा रहे हैं। चुनाव में नांमाकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तिथि 25 अगस्त है। प्रैजीडैंट मदन मोहन की माने तो 1 सितम्बर को चुनाव होंगे। फिलहाल दो पार्टियां इस चुनाव में खड़ी हैं। करीब 8 पोस्ट पर यह चुनाव होंगे, जिसमें प्रैजीडैंट, सीनियर वाइस प्रैसीडैंट, वाइस प्रैसीडैंट, जरनल सैक्रेटरी, सैक्रेटरी, प्रोपोगैंडा सैक्रेटरी, ऑर्गेनाइजर सैक्रेटरी, और ट्रैजर का पद शामिल है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!