आटो चालक ने युवक से लूटा पर्स, फिल्मी स्टाइल में आरोपियों का पीछा कर दबोचा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 10:46 PM

auto driver and two other snatch purse from young man  arrested

टो चालक व उसके अन्य दो साथियों ने युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सैक्टर-3 थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है।

चंडीगढ़ (संदीप): ऑटो चालक व उसके अन्य दो साथियों ने युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सैक्टर-3 थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जहां उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान सैक्टर-24 निवासी लवली शर्मा, शाहपुर निवासी विक्की और डड्डूमाजरा कालोनी के रहने वाले सेवा सिंह के तौर पर हुई है। 
जानकारी के अनुसार पीड़ित मनीष सैक्टर-22 में प्राइवेट जॉब करता है। शुक्रवार सुबह वह काम से नयागांव अपने घर जा रहा था। उसने सैक्टर-22 से नयागांव के लिए आटो हायर किया। आटो मे पहले से ही 2 युवक बैठे हुए थे। आटो चालक नयागांव जाने की बजाय कहीं और आटो ले जाने लगा तो मनीष ने विरोध किया और चालक को कहा की वह उसे उतार दे। मटका चौक के पास चालक व आटो में मौजूद अन्य दोनों आरोपियो ने मनीष से पर्स लूट लिया और मौके से आटो समेत फरार हो गए। पहले तो मनीष के पास मोबाइल न होने से वह पुलिस को भी जानकारी नहीं दे पाया। इस दौरान उसने एक अन्य आटो को हायर किया और आरोपियों के आटो का पीछा करना शुरू कर दिया। सैक्टर-29 में मनीष को वहां पी.सी.आर. कर्मी मिले तो उसने वारदात की जानकारी उन्हें दी। इस पर पी.सी.आर. कर्मियों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पी.सी.आर. कर्मियों ने सैक्टर-3 थाना पुलिस को जानकारी दी तो थाना पुलिस ने सभी आरोपियों का काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!