Edited By ,Updated: 29 May, 2016 02:24 PM
शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सन्धु के बेटे अभितेज सन्धु की चंडीगढ़ लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।
चंडीगढ़ : शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सन्धु के बेटे अभितेज सन्धु की चंडीगढ़ लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा शनिवार देर रात को हुआ। जब वे हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ लौट रहे थे। हिमाचल में किन्नौर के पास गांव रामपुर में उनकी बाइक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक अभितेज सिंह बाइक से हिमाचल घूमने निकले थे। रामपुर के पास मंगलाड़ खड्ड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि अभितेज आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें मोहाली से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार दिया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अभितेज संधु के निधन पर शोक जताया है।