सी क्लास कर्मी रिटायरमैंट के बाद 5 साल तक ही ले पाएंगे रि इम्प्लॉयमैंट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 08:17 AM

c class employee retirement

पंजाब यूनिवर्सिटी के सी क्लास कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद रि इम्प्लॉयमैंट पर कैंपस में अब 65 वर्ष की उम्र तक ही सेवाएं दे पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए यू.जी.सी. ने पत्र जारी कर दिया है।

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के सी क्लास कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद रि इम्प्लॉयमैंट पर कैंपस में अब 65 वर्ष की उम्र तक ही सेवाएं दे पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए यू.जी.सी. ने पत्र जारी कर दिया है। 

 

वहीं पी.यू. के कैलेंडर में इसके लिए पहले से ही नियम हैं कि सी-क्लास कर्मचारी 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति के बाद 5 साल की एक्सटैंशन लेकर रि-इम्प्लॉयमैंट पर काम कर सकते हैं। 

 

2017 की शुरूआत से ही पी.यू. सी क्लास कर्मचारियों को सेवानिवृती के बाद रि इम्प्लॉयमैंट न देने की बात कर रहा था। इस दौरान 5 कर्मियों ने सेवनिवृत्ति के बाद एक्सटैंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन पी.यू. प्रबंधन ने मना किया था। 

 

हालांकि इन कर्मचारी के जोर पर डालने पर मामला सिंडीकेट मीटिंग में ले जाया गया था और यू.जी.सी. को पत्र लिख इन नियमों के बारे में पूछा था। पिछले 10-11 माह में यू.जी.सी. का जवाब आने तक पी.यू. प्रबंधन इन कर्मचारियों को दो-दो माह तक एक्सटैंशन देता रहा। 

 

कर्मचारियों ने उठाए थे ये सवाल :
सी-क्लास कर्मचारियों ने कहा कि कैंपस में सालों से कर्मचारी रिएम्पलॉयमैंट लेते रहे हैं। फिर पी.यू. अपने स्तर पर नियमों में कैसे बदलाव करने की बात कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब पी.यू. के फैकल्टी मैंबर सेवनिवृत्ति के बाद रिएम्पलॉयमैंट के बाद काम कर सकते हैं तो सी-क्लास कर्मचारी क्यों नहीं कर सकते। पी.यू. के कैलेंडर में सी-क्लास कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद रिएम्पलायमैंट के नियम तय हैं। फिर भी पी.यू. प्रबंधन हमें रिएम्पलॉयमैंट देने से मना कर रहा है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!