Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 11:10 AM
चंडीगढ़ की सड़कों पर अब एक महिला भी कैब चलाती दिखेगी।
चंडीगढ़(भगवत) : चंडीगढ़ की सड़कों पर उबर और ओला कैब्स को चलाते हुए पुरुषों को अमूमन देखा जाता है। लेकिन आजकल शहर में एक महिला कैब ड्राइवर को भी गाड़ी चलाते देखा जाएगा। इस लड़की का नाम नवदीप कौर गिल है और फरीदकोट की रहने वाली है। नवदीप से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि गाड़ी चलाना उसका शौक है इसी के चलते वह उबर कैब चला रही है।