CBSE रैकिंग में पिछड़े चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों ने 100 में बनाई जगह

Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 07:52 PM

cbse ranking

सी.बी.एस.ई. की वार्षिक रैकिंग में इस बार शहर के सरकारी स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। शहर में 40 सीनियर सैकेंडरी स्कूल में से किसी भी स्कूल को पहले 75 में स्थान नहीं मिला है।

चंडीगढ़ (आशीष) : सी.बी.एस.ई. की वार्षिक रैकिंग में इस बार शहर के सरकारी स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। शहर में 40 सीनियर सैकेंडरी स्कूल में से किसी भी स्कूल को पहले 75 में स्थान नहीं मिला है। गौरतलब है कि यह रैकिंग 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम के आधार पर बनाया जाता है। इस रैकिंग के लिए देश भर के सीनियर सैकेंडरी स्कूल भाग लेते हैं। हैरत की बात यह है कि शहर के किसी भी सरकारी स्कूल का परिणाम ऐसा नहीं था जोकि रैकिंग में अपना जगह बना पाता। 

 

इस तरह से होता है चयन :

रैकिंग में स्थान बनाने के लिए कुल विद्यार्थियों की संख्या, 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या, पास प्रतिशतता को देखा जाता है। 


जी.एम.एस.एस.एस.-16 को मिला 78वां स्थान :

सरकारी स्कूलों में मात्र गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-16 का ही परिणाम ऐसा रहा है जोकि पहले 100 में से 78वां स्थान पर कब्जा कर चुका है। हालांकि इस स्थान पर जी.एम.एस.एस.एस.-16 के अलावा देश के अन्य तीन स्कूलों ने जगह बनाई है। 

 

प्राइवेट स्कूलों ने 100 में बनाई है जगह :

प्राइवेट स्कूलों की बात की जाए तो उसमें भवन विद्यालय सैक्टर-27 ने 35वां स्थान हासिल किया है। वहीं पर श्री गुरू गोबिंद सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-35 ने 68वां, पी.एम.एल.एस.डी. पब्लिक स्कूल सैक्टर-32 ने 73वें और दिल्ली पब्लिक स्कूल सैक्टर-40 ने 101वें स्थान पर जगह बनाई है। इसके अलावा पहले अढ़ाई सौ में किसी भी स्कूल का नाम शमिल नहीं है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!