धूमधाम से मनेगा चंडीगढ़ के 51 साल पूरे होने पर जश्न, तैयारियां हुई शुरु

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 01:05 PM

celebration on completion of 51 years

1 नवम्बर, 1966 को पंजाब और हरियाणा की राजधानी और एक स्वतंत्र केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर चंडीगढ़ की स्थापना की गई थी।

चंडीगढ़(नेहा) : 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब और हरियाणा की राजधानी और एक स्वतंत्र केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर चंडीगढ़ की स्थापना की गई थी। अब 1 नवम्बर 2017 को इसकी स्थापना के 51 साल पूरे हो जाएंगे। इसके लिए शहर में इस मौके को खास बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस साल चंडीगढ़ का स्थापना दिवस 1 नवम्बर से 5 नवम्बर तक त्यौहार की तरह विशाल उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन के साथ सहभागिता करते हुए शोबिज सैलिब्रेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चंडीगढ़ की विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। 

 

वहीं दूसरी तरफ इस आयोजन के जरिए शहर के युवाओं के साथ संपर्क भी बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी परेड ग्राऊंड सैक्टर-17 में की जाएगी और काफी कलाकार भी इस आयोजन में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा मंगलवार इसके आधिकारिक लोगो के अनावरण के साथ जितेंद्र यादव, निदेशक, पर्यटन, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा की गई, जो इस दौरान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे।

 

चंडीगढ़ एंथम होगा लांच : 
शोबिज सेलिब्रेशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों, मनमीत सिंह और नरबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ के लिए समर्पित गीत के अनावरण के साथ आयोजन के प्री-इवैंट प्रोमोशंस की शुरूआत की जाएगी। ये गाना खुद में चंडीगढ़ और यहां रहने वाले लोगों की खासियतों यहां के कल्चर को प्रोमोट करता नजर आएगा। 

 

लग्जरी कार रैली का होगा आयोजन : 
पुरानी और लग्जरी कारों की रैलियों और साथ ही साथ वरिष्ठ महिलाओं की मैराथन 1 नवम्बर से शुरू होगी। इस आयोजन पर शहर की शुरूआत से लेकर अब तक के सफर के इतिहास की दिलचस्प कहानी को शानदार पिक्चर गैलरी के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। 

 

चंडीगढ़ आइकॉन होंगे सम्मानित : 
चंडीगढ़ आइकन पुरस्कार से उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जो शहर के लिए गौरव बने हैं। किड्स कार्निवाल भी होगा। इन कार्यक्रमों के दौरान गुरदास मान, नूरां सिस्टर्स, नंदिता पुरी, मानक अली, गिप्पी ग्रेवाल और जीशान आदि कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!