चंडीगढ़ SDM घूस लेते गिरफ्तार, भेजा एक दिन के रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 08:52 PM

chandigarh sdm arrested for taking bribes

सैक्टर-26 में सील शोरूम को खोलने की एवज में 75 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले एस.डी.एम. ईस्ट शिल्पी पातर, उसके पति धीरज दत्त और बिचौलिए फन रिपब्लिक के जी.एम. जी.एस. बराड़ को सी.बी.आई. ने सैक्टर-19 स्थित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-26 में सील शोरूम को खोलने की एवज में 75 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले एस.डी.एम. ईस्ट शिल्पी पातर, उसके पति धीरज दत्त और बिचौलिए फन रिपब्लिक के जी.एम. जी.एस. बराड़ को सी.बी.आई. ने सैक्टर-19 स्थित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। सी.बी.आई. ने मामले में रिकवरी करने और पूछताछ के लिए एस.डी.एम. शिल्पी पातर और बिचौलिए जी.एस. बराड़  का दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। सी.बी.आई. ने कहा कि मामले में कई ओर लोगों के नाम सामने आए हैं।

उनके बारे में एस.डी.एम. और बराड़ से पूछताछ करनी है। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने एस.डी.एम. शिल्पी पातर और जी.एस. बराड़ को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, एस.डी.एम. के पति धीरज दत्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सी.बी.आई. ने शिल्पी पातर के घर से दो लाख रुपए कैश, बैंक लॉकर की चाबियां, सोने के गहने, प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक अकाऊंट का रिकार्ड बरामद किया है।

रिश्वत की रकम मिली पति और बिचौलिए के पास

सी.बी.आई. ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को बताया कि एस.डी.एम. शिल्पी पातर ने बिचौलिए जी.एस. बराड़ के जरिये शिकायतकर्त्ता तरसेम से पहली किश्त के रूप में 75 हजार रुपए मांगे थे। शिकायतकर्त्ता 75 हजार रुपए लेकर एस.डी.एम. के घर पहुंचा था। शिकायतकत्र्ता ने 75 हजार रुपए बिचौलिए बराड़ को दिए थे। बराड़ ने 25 हजार खुद रखकर 50 हजार रुपए एस.डी.एम. के पति धीरज दत्त को दे दिए।  तभी सी.बी.आई. ने कोठी में पहुंचकर 25 हजार रुपए बिचौलिए जी.एस. बराड़ और 50 हजार रुपए धीरज दत्त की पैंट की जेब से बरामद किए थे।

यह था मामला

शिकायतकर्त्ता तरसेम ने सी.बी.आई. को बताया कि उसका सैक्टर-26 ग्रेन मार्कीट के एस.सी.एफ. नंबर 179 को लेकर भाई से झगड़ा चल रहा है। तरसेम ने 1.39 करोड़ में 43 प्रतिशत हिस्सा खरीदा था लेकिन रजिस्ट्री से पहले ही झगड़ा हो गया। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 145 के तहत एस.डी.एम. ईस्ट को रिपोर्ट भेजी। तरसेम शिल्पी के सामने पेश हुए। अगले दिन शिल्पी ने एस.एच.ओ. सैक्टर-26 को बुलाया और शोरूम सील कर दिया था।

 एस.डी.एम. ने सील खोलने के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड बिचौलिया जी.एस. बराड़ के माध्यम से रखी। दोनों के बीच दो लाख में सौदा तय हुआ। पहली किश्त 75 हजार की मांगी गई। इस दौरान शिकायतकर्त्ता ने पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह के संपर्क किया। दोनों ने सी.बी.आई. को शिकायत दी। सी.बी.आई. ने शिकायत मिलने के बाद शनिवार रात को रिश्वत लेते हुए बिचौलिए जी.एस. बराड़, एस.डी.एम. के पति धीरजा दत्त और एस.डी.एम. शिल्पी पातर को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!