Edited By ,Updated: 25 Mar, 2017 11:39 AM
दो दिन पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के निर्माता ली-कार्बूजिए के सहयोगी पियरे जेनरे का 121वां जन्मदिन मनाया गया।
चंडीगढ़(विजय) : दो दिन पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के निर्माता ली-कार्बूजिए के सहयोगी पियरे जेनरे का 121वां जन्मदिन मनाया गया। उनके घर को म्यूजियम में बदलकर लोगों को उनके काम के बारे में पूरी जानकारी दी गई। यहां वह फर्नीचर भी रखा गया है जिसे जेनरे ने चंडीगढ़ में रहते हुए डिजाइन किया था लेकिन प्रशासन अभी भी विदेशों में जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए फर्नीचर्स की नीलामी को रोक नहीं पाया।
जेनरे के जन्मदिन के 24 घंटे बाद ही शिकागो के राइट ऑक्शन हाऊस में 12 फर्नीचर आइटम्स को ऑक्शन में रखा गया। इसमें से 11 फर्नीचर को 1.13 करोड़ रुपए में बेचा गया। यह वही फर्नीचर है, जो किसी जमाने में चंडीगढ़ के सरकारी विभागों की शान बढ़ाता था। ली-कार्बूजिए और उनके सहयोगी पियरे जेनरे ने इन फर्नीचर को डिजाइन किया था। जो फर्नीचर इस ऑक्शन में रखे गए हैं उन्हें पियरे ने डिजाइन किया था।
1950 से 1960 में जब पियरे जेनरे चंडीगढ़ में थे तो उसी समय ये सभी फर्नीचर उनकी देखरेख में तैयार किए गए थे। चंडीगढ़ प्रशासन ने कुछ समय पहले एक कमेटी भी गठित की थी लेकिन कमेटी भी इस नीलामी को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
सिर्फ एक मीटिंग ही हो पाई :
पिछले साल चंडीगढ़ प्रशासन ने हैरीटेज फर्नीचर की देखभाल और उनका पूरा डाटा एकत्रित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। जिसमें चीफ आर्कीटैक्ट सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को जगह दी गई थी लेकिन हैरीटेज फर्नीचर के प्रति यह कमेटी कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक इस कमेटी की एक ही मीटिंग हो पाई है।
ये रखे गए ऑक्शन में :
फर्नीचर यहां रखे थे अनुमानित कीमत (डॉलर्स) बिका (डॉलर्स)
पब्लिक बैंच हाईकोर्ट 15000-20000 18750
कमेटी आर्म चेयर हाईकोर्ट 20000-30000 25000
राइटिंग चेयर प्राइवेट कलैक्शन 3000-5000 5483
आर्म चेयर प्राइवेट कलैक्शन 5000-7000 5938
आर्म चेयर प्राइवेट कलैक्शन 5000-7000 5313
आर्म चेयर की जोड़ी प्राइवेट कलैक्शन 10000-15000 13750
आर्म चेयर प्राइवेट कलैक्शन 5000-7000 6875
कॉफी टेबल प्राइवेट कलैक्शन 7000-9000 13750
आर्म चेयर का सेट प्राइवेट कलैक्शन 15000-20000 27500
रैक की जोड़ी प्रशासकीय बिल्डिंग 15000-20000 32500
आर्म चेयर हाईकोर्ट 15000-20000 18750