क्लोरीन गैस का सिलैंडर लीक, 44 लोगों की बिगड़ी हालत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 08:01 AM

chlorine gas cylinder leak

सैक्टर-20 स्थित आशियाना फ्लैट्स में क्लोरीन गैस का सिलैंडर लीक होने से करीब 44 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सैक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया है। इनमें से एक व्यक्ति सुमेश की हालात ज्यादा बिगडऩे पर पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-20 स्थित आशियाना फ्लैट्स में क्लोरीन गैस का सिलैंडर लीक होने से करीब 44 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सैक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया है। इनमें से एक व्यक्ति सुमेश की हालात ज्यादा बिगडऩे पर पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।  

 

जानकारी के मुताबिक वीरवार को आशियाना फ्लैटस में घरों में पानी सप्लाई करने के लिए बने ट्यूबवैल में क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों का आरोप है कि इस गैस सिलैंडर का काफी समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। वीरवार सुबह ट्यूबवैल ऑप्रेटर राम सजीवन पानी की सप्लाई चालू करने पहुंचा तो उसे पता लगा की सिलैंडर लीक हो रहा है। उसने तुरंत जानकारी अपने सुपरवाइजर को दी व उन्होंने सिलैंडर पर पानी डालने को कहा। जैसे ही राम सजीवन ने सिलैंडर पर पानी डाला तो और गैस निकलने लगी। 

 

गैस के प्रभाव से राम सजीवन वहीं बेहाश हो गया, जिसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंचे व सिलैंडर को बाहर निकालने के लिए जंगले का ताला तोड़ा। क्लोरीन गैस लीक होने से वहां के लोग दहशत मे आ गए। गैस से लोग आंखों में जलन और उलटी की शिकायत करने लगे। उन्हें पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर दमकल विभाग की कई गाडियां और तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने हालात का जायजा लेने के बाद गैस रिसाव रोका।  

 

नगर निगम की लापरवाही से लीक हुई क्लोरीन गैस :
सैक्टर-20 स्थित आशियाना फ्लैट्स में क्लोरीन गैस का सिलैंडर लीक होने से करीब 44 लोगों की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों में महेशवर,रेखा देवी, राम सजीवन, रमेश, सुमेश, राधिका देवी, संत लाल, केशव, बाबूशाह, पूरनवासी, आदित्य (8), निकू देवी, भरत सिंह, शिवा (5), कल्पना विमल, नितिन, मस्तकीम, गयान देवी, शिवम (5), सत्या (8), शमा, सत्यवान, देवीप्रसाद, प्रिंस (2), उमेश कुमार, गुड़ी देवी, रितिक कुमार (4), देसाई शाह, जसबीर सिंह, वेद प्रकाश, मंजीत, पिंकी, निखिल, सुधा, सन्नी, बिंदा, सुनीता, रीना, राजबहादुर और रामकरन।  

 

लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा काफी समय से इस क्लोरीन गैस के सिलैंडर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इस कारण सिलैंडर में जंग लग चुका था। सिलैंडर की नोजल जंग लगने के कारण गल चुकी थी। इसमें से जहरीली गैस लीक होने लगी जिससे आसपास के रहने वाले लोग प्रभावित हुए। मौके पर पहुंची एंबुलैंस से लोगों को पंचकूला के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां लोगों का इलाज जारी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!