Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 02:02 PM
वार्ड नंबर-16 को नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छतम वार्ड’ से सम्मानित किया गया।
चंडीगढ़(विजय) : वार्ड नंबर-16 को नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छतम वार्ड’ से सम्मानित किया गया। सैक्टर-33 स्थित टैरेस्ड गार्डन में चल रहे 31वें गुलदाऊदी शो के दौरान निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने वार्ड नंबर-16 के पार्षद राजेश कुमार गुप्ता को यह अवार्ड सौंपा। इस कैटेगरी में वार्ड नंबर-18 के पार्षद देविंदर सिंह बबला को दूसरा और वार्ड नंबर-2 की पार्षद राज बाला मलिक को तीसरा स्थान मिला।
कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की परीक्षा में चंडीगढ़ को पहला नंबर दिलाने के लिए निगम का साथ देने के लिए कहा। निगम ने टेरेस्ड गार्डन में जागरुकता फैलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर स्टाल भी लगाए थे। स्टाल में स्वच्छता एम.ओ.एच.यू.ए. एप्लिकेशन भी इंस्टाल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा था।
हॉर्टिकल्चर डिपार्टमैंट के गार्डनर्स ने शो के लिए विशेष तौर से फूलों से बने हुए जानवर और पक्षियों की कलाकृतियां तैयार की थीं। शो में गुलदाऊदी की 266 वैराइटीज को रखा गया था। गुरुकुल स्कूल सैक्टर-29 पंचकूला के स्टूडैंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
इन्हें मिले अवार्ड
स्कूल्स
पहला जी.एम.एस.एस.एस.-18 (100 मार्क्स)
दूसरा जी.जी.एम.एस.एस.-20 बी. (98 मार्क्स)
दूसरा सेंट सोल्र्स इंटरनैशनल स्कूल सैक्टर-28 (98 मार्क्स)
तीसरा जी.एम.एस.एस.एस . धनास (97.5 मार्क्स)
हॉस्पिटल्स
पहला सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-45 (69मार्क्स)
दूसरा पी.जी.आई.एम.ई.आर. (66 मार्क्स)
तीसरा जी.एम.एच.एस.-16 (57 मार्क्स)
डिस्पैंसरी
पहला हाई कोर्ट (56.5 मार्क्स)
दूसरा सी.डी. हल्लोमाजरा (52.5 मार्क्स)
तीसरा पुलिस हॉस्टिल सैक्टर-26 (49 मार्क्स)
होटल/रेस्टोरैंट्स
पहला लैमन ट्री होटल इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 (80 मार्क्स)
दूसरा सरोवर होटल इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 (77 मार्क्स)
तीसरा सुखीजा रियल एस्टेट सैक्टर-8 (75 मार्क्स)
मार्कीट वेलफेयर एसोसिएशन
पहला सैक्टर-33 (91 मार्क्स)
दूसरा सैक्टर-32 (88 मार्क्स)
दूसरा सैक्टर-10 (88 मार्क्स)
तीसरा सैक्टर-11 (85 मार्क्स)