शमशानघाट पर अस्थाई पार्किंग बनाने की तैयारी में निगम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 12:55 AM

corporation in preparation for temporary parking on cemetery ferries

नगर निगम 41.7 9 लाख रुपए की अनुमानित लागत से सैक्टर-25 में शमशानघाट पर अस्थाई पार्किंग का निर्माण करेगा। निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

चंडीगढ़, (राय): नगर निगम 41.7 9 लाख रुपए की अनुमानित लागत से सैक्टर-25 में शमशानघाट पर अस्थाई पार्किंग का निर्माण करेगा। निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मेयर आशा जसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास के विभिन्न एजैंडों पर चर्चा हुई और अनेक एजैंडे पारित किए गए।

 निगम सैक्टर-9सी और डी में मकान नंबर 301-306, 247-228 के सामने पी.सी.सी. टाइल्स लगाएगा जिस पर 41.90 लाख रुपए खर्च होंगे। निगम इसी तरह टाइलें इस सैक्टर की वी-6 सड़कों पर भी लगाएगा जिस पर लगभग 43.62 लाख रुपए खर्च होंगे। सैक्टर-15बी में वी-6 सड़कों पर 34.18 लाख रुपए की अनुमानित लागत से पी.सी.सी. टाइल्स लगाएगा।

29.05 लाख रुपए की अनुमानित लागत से निगम की विभिन्न इकाइयों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, यू.पी.एस. और मल्टीफंक्शन प्रिंटर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा निगम 28.04 लाख रुपए की लागत से सैक्टर-16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 33 में वी-3 सड़कों पर थर्माप्लास्टिक पेंट से डिवाइडर बनाएगा।

इस प्रकार के डिवाइडर 27.55 लाख रुपए की अनुमानित लागत से वी-4, वी-5 रोड पर भी बनाए जाएंगे। निगम बागवानी विभाग में पेड़ों की छंटाई के लिए 32.78 लाख रुपए खर्च कर चेन खरीदेगा। इसके अलावा वीरवार को पारित एजैंडों में सैक्टर-25-38 में वी-3 सड़क को चौड़ा करने के मार्ग में आ रही जल आपूर्ति लाइन का स्थानांतरण (41.43 लाख), मौलीजागरां में नए नलकूप लगाना (32.46 लाख), विकास नगर मौलीजागरां में सीवरेज लाइन (39.36 लाख), सैक्टर-37ए और सैक्टर-37सी, चंडीगढ़ में कस्टम कालोनी में पी.सी.सी. टाइल्स लगाना (28.91 लाख), सैक्टर-37 और 38 में नवनिर्मित समुदाय केंद्र में फिटनैस उपकरणों को उपलब्ध करवाना (36.43 लाख) शामिल है।

वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दिसम्बर में क्रिसमसहेम शो के उत्सव के लिए एक्सप्रैशन ऑफ इंट्रस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक स्पांसरशिप ली जाएगी। बैठक में मेयर के अलावा निगमायुक्त बी. पुरुषार्था, अजय दत्ता, अरुण सूद, देविंद्र सिंह बबला, जगतार सिंह और अतिरिक्त आयुक्त उमा शंकर गुप्ता, मुख्य अभियंता एन.पी. शर्मा, अधीक्षक अभियंता संजय अरोड़ा और नगर निगम निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!