गौ हत्या को मनुष्य हत्या के बराबर दंड देने का हो प्रावधान: गोपालमणि

Edited By ,Updated: 27 Jul, 2016 02:33 AM

cow slaughter and killing human beings to be equal to the penalty provision gopalmani

गोपालमणि ने बताया कि मंच का मिशन देश के कुल 676 जिलों में महारैलियां कर गौ की महिमा से अवगत करवाना है। महारैली का आयोजन इस वर्ष मई में गंगोत्री से आरंभ किया गया था।

 चंडीगढ़, (मीनाक्षी): गोपालमणि ने बताया कि मंच का मिशन देश के कुल 676 जिलों में महारैलियां कर गौ की महिमा से अवगत करवाना है। महारैली का आयोजन इस वर्ष मई में गंगोत्री से आरंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह रैली 51 विभिन्न जिलों में आयोजित की जा चुकी है तथा क्रमबद्ध यह रैली 27 जुलाई को पंचकूला में आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि गौ माता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक सम्मान नहीं दिया गया तो मंच 18 फरवरी 2018 को पुन: दिल्ली में एक बार फिर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। हमारे देश में भगवान श्री कृष्ण ने जीवन भर गौ बढ़ाने का मुद्दा उठाए रखा और भगवान राम ने गौ रक्षण का कार्य जीवनभर किया। हमको भी अपने आर्दर्शों की रक्षा करनी चाहिए। 

राम, कृष्ण शिव भगवान ने एक ही कार्य किया वह है गौर रक्षण व गौबद्र्धन और जब-जब हम गौ की महिमा जन जन तक पहुंचाएगें तभी गौ का श्राप भी दूर हो जाएगा। यह प्रवचन भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक गोपालमणि महाराज ने श्रद्धालुओं से कहे। गोपालमणि गौ प्रतिष्ठा भारत यात्रा के अंतर्गत 52वीं एक दिवसीय धेनुमानस गौ कथा एवं जनपद स्तरीय महारैली में गौ माता की महिमा के प्रति लोगों को जागरूक करने, गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक सम्मान दिलवाने तथा गौ हत्या के विरोध में सेक्टर 34 के प्रदंर्शनी मैदान में आए हुए थे। 

इस अवसर पर भारतीय गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष शर्मा, नंद कुमार, कन्हैया लाल, हरिश नैनवाल, श्रीदेवालय पूजक परिषद्, चंडीगढ के प्रधान पं. ईश्वर चंद्र शास्त्री, पं.ओम प्रकाश शास्त्री जी, पं. राम गोपाल, पं.लाल बहादूर दूबे, आचार्य स्वामी प्रसाद मिश्र, सुभाष चंद्र शर्मा, व पं.श्याम सुंदर शास्त्री, गिरिवर शर्मा, रतनाजी ने उनका स्वागत् किया और उन्हें फूल मालाएं पहनाई। इस रैली में ट्राईसिटी के लोगों के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू से सैकड़ों लोग आए हुए थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!