PGI के खिलाफ लीगल कार्रवाई करेगा सी.पी.सी.सी.

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 11:24 AM

cpcc will take legal action against pgi

पी.जी.आई. में गारबेज कलैक्शन की आड़ में बायो मैडीकल वेस्ट बाहर बेचे जाने के मामले में अब चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

चंडीगढ़ (विजय) : पी.जी.आई. में गारबेज कलैक्शन की आड़ में बायो मैडीकल वेस्ट बाहर बेचे जाने के मामले में अब चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 17 अगस्त को सामने आए इस मामले में जब सी.पी.सी.सी. ने पी.जी.आई. को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। सोमवार को कमेटी के पास यह जवाब पी.जी.आई. ने सब्मिट करवाया। लेकिन जो जवाब मिला है उससे कमेटी के मैंबर्स संतुष्ट नहीं हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मकसद से सी.पी.सी.सी. ने कानूनी मदद लेने का फैसला लिया है। 

 

दरअसल पी.जी.आई. की ओर से जो जवाब फाइल किया गया है उसमें किसी भी अधिकारी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। इसकी बजाय आऊटसोर्सिंग एजैंसी बी.वी.जी. इंडिया लिमिटेड पर ही सारा दोष मढ़ दिया गया है। पी.जी.आई. के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की ओर से भेजे गए इस जवाब में कहा गया है कि संस्थान हर कदम पर यही प्रयास करता है कि मैडीकल वेस्ट को सही तरीके से डिस्पोज किया जाए इसलिए एजैंसी की मदद ली गई है। अगर कहीं पी.जी.आई. के बायो मैडीकल वेस्ट के बाहर मिलने का कोई मामला आता भी है तो उसमें पी.जी.आई. को जानकारी नहीं है।


 

कानूनी राय ली गई
सोमवार को सी.पी.सी.सी. के मैंबर्स इस मामले में कानूनी राय लेते रहे। कमेटी ने अपने लीगल डिपार्टमैंट से पूछा है कि ऐसे मामले में पी.जी.आई. के किस अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो सकती है। उसे ही कमेटी द्वारा नोटिस भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इसी सप्ताह पी.जी.आई. को नोटिस जारी किया जाएगा। ऐसे मैडीकल वेस्ट पाया जाना गंभीर मामला है। 

 

मिले थे सबूत
पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल सोसाइटी ने पी.जी.आई. से सटे पड़छ इलाके में कबाड़ी के बड़े प्लॉट में रेड कर टनों के हिसाब से मैडीकल वेस्ट जब्त किया था। रेड के दौरान मिले मैडीकल वेस्ट में कई मरीजों के मैडीकल रिकॉर्ड भी मिले हैं। जो कि पी.जी.आई. के बताए गए थे। कई ग्लूकोज की बोतलों और खाली कंटनेर्स में पी.जी.आई. सप्लाई की स्टंपिंग पाई गई थी। यही नहीं, सेफ्टी गलब्ज, सीरिंग और अन्य प्लास्टिक मैडीकल वेस्ट में भी पी.जी.आई. के सबूत मिले थे। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!